दिल्ली के अस्पतालों में दवाइयों की कोई दिक्कत नहीं, ‘आप’ करना चाहती है बदनाम: पंकज कुमार सिंह

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शनिवार को स्पष्ट किया कि हमारे यहां अस्पतालों में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। दवाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी को कोई दिक्कत न हो।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं इस बात को व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि कुछ अस्पतालों में थोड़ी बहुत दवाइयों की किल्लत पैदा हो गई थी। इसके बाद मैंने तुरंत बैठक बुलाई और निर्देश दिया कि तत्काल दवाइयों की आपूर्ति की जाए, ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो।

अफसोस की बात है कि कुछ अस्पतालों में दवाइयों की किल्लत को आम आदमी पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाकर लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया।

मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के बीच में हमारी सरकार की नकारात्मक छवि बनाना चाहती है, ताकि लोगों के बीच में हमें बदनाम किया जा सके। मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गंभीर है और हर काम को गंभीरतापूर्वक कर रहा है, ताकि किसी भी मरीज को कोई दिक्कत नहीं हो।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक ऐसी प्रणाली स्थापित की है जिसके तहत यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि दिल्ली में किसी भी मरीज के उपचार में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, लेकिन आम आदमी पार्टी इस कोशिश में लगी हुई है कि हमारी छवि लोगों के बीच में धूमिल की जा सके।

ये लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि दिल्ली की मौजूदा सरकार लोगों के हित के लिए काम कर रही है। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी के लोग इधर-उधर का एजेंडा फैलाते हैं, लेकिन अब इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

इसके अलावा, उन्होंने स्पष्ट किया कि रेस्पिरेटरी सिस्टम में कोई भी समस्या प्रत्याशित तरीके से नहीं होती है। हालांकि मौजूदा समय में जितने भी मरीज आ रहे हैं, हम उन्हें उपचार उपलब्ध करवा रहे हैं। अगर ऐसे मरीज आ रहे हैं, तो हमारे अस्पताल इसके लिए तैयार हैं और हम उन्हें उपचार मुहैया करवा रहे हैं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

–आईएएनएस

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से की फोन पर बात, कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति...

जिला परिषद और पंचायत चुनावों के लिए 44,000 से अधिक कर्मियों को तैनात करेगी पंजाब पुलिस

चंडीगढ़ । पंजाब में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को कहा कि...

‘वह शौक के हिसाब से राजनीति करते हैं’, राहुल गांधी के विदेश दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज

पटना । राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि वह शौक के हिसाब से...

सीजेआई के खिलाफ ‘मोटिवेटेड’ कैंपेन पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 44 पूर्व जजों ने जताई कड़ी आपत्ति

नई दिल्ली । देश के 44 पूर्व सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पर रोहिंग्या प्रवासियों से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर चल रहे 'प्रेरित और...

राहुल गांधी इटली का चश्मा हटाएं, फिर देशभक्ति और राष्ट्रप्रथम समझेंगे : तरुण चुघ

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर उठाए गए सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय...

20 दिन बचे हैं, राहुल गांधी चेक कर लें बिहार चुनाव का सीसीटीवी फुटेज: संबित पात्रा

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अपनी बात कही। इस पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा...

अग्निशमन व्यवस्था को आधुनिक और दक्ष बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । गोवा में नाइट क्लब में लगी आग की घटना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं...

कोलकाता में गीता पाठ के दौरान ठेले वाले की पिटाई, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

कोलकाता । ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित ‘लोखो गीता पाठ’ कार्यक्रम के दौरान एक गरीब पैटीज विक्रेता के साथ कथित तौर पर भीड़ ने मारपीट की और उसकी ठेला-गाड़ी भी...

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संकटकाल में समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे...

भारत को अपने विकास का रास्ता खुद निर्धारित करना होगा, बाहरी दबावों का विरोध करें : गौतम अदाणी

नई दिल्ली । भारत को अपने विकास का रास्ता स्वयं निर्धारित करना होगा और बाहरी दबावों का विरोध करना होगा। यह बयान मंगलवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी...

इंडिगो द्वारा एफडीटीएल मानकों का पालन न करने से उत्पन्न हुआ संकट: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि इंडिगो एयरलाइन द्वारा फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों का पालन न करने के कारण देशभर...

सिंहावलोकन 2025 : इनकम टैक्स में छूट, जीएसटी सुधार जैसे फैसलों से आम आदमी को बचत करने में मिली मदद

नई दिल्ली । केंद्र सरकार की ओर से इस साल आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें इनकम टैक्स में...

admin

Read Previous

अलीगढ़ विधानसभा में 2003 की वोटर लिस्ट से ही हो एसआईआर: सपा

Read Next

एप्पल ने अपनी डेवलपर वेबसाइट पर एक नया सेक्शन किया लॉन्च

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com