‘थप्पड़ कांड’ पर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘यह ओम प्रकाश राजभर की साजिश’

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान थप्पड़ मारे जाने की घटना को सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर की साजिश बताया है।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, ” ये साजिश ओपी राजभर ने रची थी। कुछ लोगों को हमारे राजनीतिक दल के विस्तार से जलन हो रही है। वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं कि भला यह कैसे आगे बढ़ रहा है, इसलिए ये लोग अब अपनी घटिया हरकत पर उतर चुके हैं।”

कार्यक्रम में थप्पड़ जड़े जाने की साजिश पर आगे बोले, ” इस घटना से यह साफ जाहिर होता है कि जो लोग सत्ता में बैठे हुए हैं, उन्हें हमसे परेशानी हो रही है। वे इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि भला वे कैसे आगे बढ़ रहे हैं। उनके राजनीतिक दल का विस्तार कैसे हो रहा है, क्योंकि पिछले कई दिनों से हमारे जनाधार में जिस तरह की बढ़ोतरी हो रही है, वह अभूतपूर्व है। ऐसी स्थिति में उनका हमसे जलना स्वाभाविक है।”

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से मुझ पर हमला किया गया, उससे यह साफ जाहिर होता है कि यह सब कुछ एक साजिश के तहत किया गया। माला पहनाने की आड़ में मुझे थप्पड़ मारा गया। यह सब कुछ मेरी लोकप्रियता को कम करने की कोशिश के तहत किया गया।

उन्होंने कहा कि हमने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में इसकी शिकायत भी की है। पुलिस ने हमें आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जब से हमने अपने राजनीतिक दल सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का गठन किया है, तब से कुछ लोगों को जलन हो रही है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में संगठन का अपना महत्व होता है। इसी महत्व को देखते हुए इन लोगों को तकलीफ हो रही है। लेकिन, इनकी तकलीफ की वजह से हम अपनी राजनीतिक यात्रा को किसी भी स्थिति में विराम नहीं देंगे। इसे हम अपने गंतव्य तक पहुंचाकर रहेंगे।

इसके अलावा, उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अपने अलग होने की वजह बताते हुए कहा कि इसके पीछे कई राजनीतिक कारण थे। सबसे पहला और प्रमुख कारण यह था कि हमें संतोषजनक सीटें नहीं दी गई थीं। इसी को देखते हुए हमने अपने राजनीतिक रास्ते अलग कर लिए थे। हमें महज 17 सीटें ही दी गई थीं। इसके बाद हमें लगा कि इनके बल पर समाज की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। इसी के बाद हमने अपने राजनीतिक दल का गठन किया, जिसका लगातार विस्तार हो रहा है। जिसे कुछ लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। अब ये लोग हमें दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम अपनी यात्रा रोकने वाले नहीं हैं। अब अपने पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर को उनकी ही पार्टी के एक नेता ने माला पहनाने के दौरान जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। महाराज सुहेलदेव की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में महेंद्र राजभर को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

यहूदी केंद्र पर आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक अमेरिका डिपोर्ट

Read Next

डेलिगेशन ने पाकिस्तान को बेनकाब किया, संजय राउत यह उपलब्धि नहीं पचा पा रहे हैं : शाइना एनसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com