तेजस्वी यादव दो एपिक नंबर का रहस्य बताएं : संबित पात्रा

नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल लगातार झूठे और भ्रामक तरीके से देश की संवैधानिक संस्थाओं की साख पर हमला कर रहे हैं, जो सीधे-सीधे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है।

संबित पात्रा ने तेजस्वी यादव के हालिया बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीते दिन तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि बिहार की वोटर लिस्ट से उनका नाम काट दिया गया है। उन्होंने अपना एपिक (ईपीआईसी) नंबर आरएबी2916120 बताया और एक मोबाइल ऐप के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। लेकिन, इसके तुरंत बाद चुनाव आयोग और पटना के डीएम ने सच्चाई सार्वजनिक कर दी। तेजस्वी यादव का नाम दीघा विधानसभा क्षेत्र में सूचीबद्ध है और उनका असली एपिक नंबर आरएबी0456228 है।

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तेजस्वी यादव जनता को यह बताएं कि उनके पास दो-दो एपिक नंबर कैसे हैं? क्या उन्होंने जानबूझकर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के लिए फर्जीवाड़ा किया है? उन्होंने कहा कि यह कोई एकमात्र मामला नहीं है, बल्कि पूरा ‘इंडी गठबंधन’ इसी प्रकार के झूठ, भ्रम और फर्जी सूचनाओं पर आधारित राजनीति कर रहा है। क्या तेजस्वी यादव ने अपने अन्य सहयोगियों और राजद के कार्यकर्ताओं के भी दो-दो वोटर कार्ड बनवाए हैं? क्या ये एक बड़ा घोटाला नहीं है?

पात्रा ने आगे कहा कि जब विपक्ष लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठाता है, तो यह सिर्फ सरकार पर हमला नहीं होता, बल्कि ये भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर करने का प्रयास होता है। कांग्रेस और राजद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए वे झूठे आरोपों और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार संविधान और लोकतंत्र के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विपक्ष की इस तरह की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और जनता 2024 की ही तरह 2025 में भी सच और विकास का साथ देगी।

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

रूस के कुरील आइलैंड में जबरदस्त भूकंप: रिक्टर पैमाने पर तीव्रता मापी गई 7, फूटा ज्वालामुखी

Read Next

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com