जब तक पाकिस्तान आतंक फैलाता रहेगा, अच्छे संबंध संभव नहीं : पवन बंसल

चंडीगढ़ । कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने पाकिस्तान की भारत विरोधी सोच को अच्छे रिश्तों में बाधा बताया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा यही चाहते हैं कि संबंध होने चाहिए, लेकिन पाकिस्तान ने कभी भारत की भावनाओं का सम्मान नहीं किया है।

कांग्रेस नेता पवन बंसल ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हम हमेशा यही चाहते हैं कि संबंध होने चाहिए, लेकिन पाकिस्तान ने कभी भारत की भावनाओं का सम्मान नहीं किया या उसे समझा नहीं। उसने लगातार हमारे देश में आतंकवाद और अशांति को बढ़ावा दिया है, हिंसा और आतंक फैलाने की कोशिश की है। जब तक यह चलता रहेगा, अच्छे संबंध नहीं हो सकते। मैं वहां गया हूं और मैं यह कह सकता हूं कि बातचीत हुई है, दोनों तरफ के लोग शांति चाहते होंगे, लेकिन पाकिस्तान की सरकार और सिस्टम तैयार नहीं दिखते। उनका रवैया भारत विरोधी सोच से प्रेरित है। इसलिए अच्छे संबंध शायद कभी पूरी तरह से नहीं बन पाएंगे।”

कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कहा, “राहुल गांधी ने सही कहा है कि जो सरकार लोगों के वोट के बिना सत्ता में आती है, वह इन मुद्दों को नहीं सुलझाएगी। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस और 17 दिन की बिहार यात्रा के दौरान उन्होंने बार-बार इन मुद्दों को उठाया, लेकिन वे नहीं सुलझे। मुझे लगता है कि इन मुद्दों का हल कभी नहीं निकल पाएगा, क्योंकि सरकार को इसकी परवाह नहीं है।”

उन्होंने कहा, “आप हर जगह निगरानी नहीं कर सकते, यह बहुत मुश्किल है। लेकिन जो ऐसा करता है, उसकी अपनी सोच और तरीका होता है, वे तय करते हैं कि कहां कार्रवाई करनी है। हम 543 सीटों की निगरानी करने का दावा नहीं करते। वे 100-150 सीटों पर ध्यान देते हैं, जहां मुकाबला करीबी होता है, जहां नतीजे किसी भी तरफ जा सकते हैं। वे उन सीटों के बारे में नहीं सोचते जो पक्की जीत या पक्की हार वाली होती हैं। वे वहां ध्यान देते हैं, जहां उनका दखल बदलाव ला सकता है।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा की शर्तों में बदलावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “इससे पहले अमेरिका खुद युवाओं को बुलाता रहा है कि आकर हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करें, लेकिन अब वो उलट काम करने लगे हैं। ट्रंप ने जो फैसला लिया, उसके बाद वहां लोग कम जाएंगे। अमेरिका में ज्यादा स्किल्ड लोग नहीं होते, इसका शायद नुकसान अमेरिका को होगा। इसके रेट बढ़ने से युवाओं को मुश्किल हो जाएगा। इस फैसले से अमेरिका को ही ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि 70 प्रतिशत से ज्यादा एच-1बी वीजा भारत से जाते हैं।”

बंसल ने ट्रंप की दोहरी नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा, “आज के समय में ट्रंप कुछ भी कह देते हैं। वे पीएम मोदी को अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन उसके उलट फैसला ले लेते हैं। मैं मानता हूं कि कृषि क्षेत्र के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। अमेरिका सब्सिडी बहुत ज्यादा दे रहा है, अगर वो यहां आए तो नुकसान होगा। अमेरिका से बातचीत होनी चाहिए, लेकिन हमें दबना नहीं चाहिए।”

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

admin

Read Previous

अफगानिस्तान ने बगराम को सौंपने की ट्रंप की मांग ठुकराई, रक्षा मंत्री बोले-20 साल तक लड़ने को तैयार

Read Next

इंसानियत को कभी नहीं भूलना शाहरुख की सबसे बेहतरीन बात : बॉबी देओल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com