इंसानियत को कभी नहीं भूलना शाहरुख की सबसे बेहतरीन बात : बॉबी देओल

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज हो चुकी है। इसमें बॉबी देओल एक सुपरस्टार अजय तलवार की भूमिका निभा रहे हैं।

बॉबी देओल और शाहरुख खान की दोस्ती बहुत पुरानी है। सीरीज के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल ने आईएएनएस से अपनी 3 दशक पुरानी दोस्ती पर बात की।

बॉबी देओल ने आईएएनएस से कहा, “शाहरुख जिस तरह के इंसान हैं, यही वजह है कि आज वे इस मुकाम पर हैं। वह जमीन से जुड़े हुए हैं और परिवार को लेकर बहुत सजग रहते हैं। मुझे यकीन है कि बस एक ही बात उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है, वह यह कि वह अपने परिवार के लिए हमेशा मौजूद रहना चाहते हैं और मुझे लगता है कि हर माता-पिता में यही समानता होती है। हालांकि इन 30 सालों में हम कभी एक-दूसरे के ज्यादा संपर्क में नहीं रहे, लेकिन जब भी हम मिलते हैं तब ऐसा नहीं लगता कि हम लंबे समय बाद मिल रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हर बार शाहरुख आपको बहुत खास महसूस कराते हैं। वह हमेशा आपको प्यार और स्नेह देते हैं और ये बहुत मायने रखता है। इसका बहुत मतलब है। वह हमेशा अपनी सीमा से हटकर काम करते हैं। वह सबसे अच्छे और दयालु इंसान हैं, भले ही वह इतने बड़े स्टार बन गए हों।”

बॉबी देओल कहते हैं, “उन्होंने वह गुण नहीं खोया। मुझे लगता है कि यह बात शो में मेरे सह-कलाकारों समेत सभी को जो उनसे प्रेरणा लेते हैं, ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी इंसानियत कभी न खोएं। मुझे लगता है कि शाहरुख के बारे में यही अविश्वसनीय और बेहतरीन बात है।”

इससे पहले बॉबी देओल ने कहा था कि इस सीरीज के लिए उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही हां कर दिया था। लेकिन इसके निर्देशक आर्यन खान ने स्क्रिप्ट सुनने पर जोर दिया तो वह उनसे मिलने गए थे। यह मीटिंग 7 घंटे तक चली थी। इस दौरान उन्हें समय का पता ही नहीं चला।

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है।

–आईएएनएस

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

एनएचआरसी ने सट्टेबाजी के आरोपियों का महिमामंडन करने वाली ओटीटी सीरीज पर आपत्ति जताई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक शिकायत का संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज अवैध...

‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज, शॉर्टकट से अमीर बनने के सपने और धोखे का दिखेगा महाजाल

मुंबई । अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन स्टारर वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज नेटवर्क मार्केटिंग या...

मिंडी कैलिंग ने तीसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को किया साझा, कहा- ‘मेरे लिए आरामदायक दौर…’

लॉस एंजिल्स । हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका मिंडी कैलिंग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी और...

‘अमर अकबर एंथोनी’ की रिलीज के 49 साल पूरे, नीतू कपूर ने मनमोहन देसाई का जताया आभार

मुंबई । कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं बल्कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। एक ऐसी ही सदाबहार ब्लॉकबास्टर फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' 1977 में रिलीज हुई...

‘इंडियन आइडल’ में वेदांग रैना बोले, एआर रहमान का ‘पियानो वॉइस नोट’ मेरे फोन की सबसे अनमोल चीज

मुंबई । अभिनेता वेदांग रैना अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। प्रमोशन में व्यस्त अभिनेता रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल के स्टेज पर नजर...

अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय ने एफआईआर रद्द करने को कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर की याचिका

कोलकाता । अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय ने बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की अवकाश पीठ में याचिका दायर कर उनके खिलाफ पिछले सप्ताह गरिया हाट थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द...

अक्षरा सिंह का ‘घिस घिस घिस’ गाना देखकर मां नीलिमा सिंह हुईं भावुक, एक्ट्रेस ने शेयर किया मां का प्राउड रिएक्शन

मुंबई । बॉलीवुड में भोजपुरी का तड़का लगाने के बाद अभिनेत्री अक्षरा सिंह को हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं, लेकिन इन सब के बीच एक ऐसा रिएक्शन आया...

शान ने बताया क्यों ‘बाहों में चले आओ’ आज भी है सबसे मॉडर्न गाना, बोले- ‘पंचम दा जैसा कोई नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म संगीत की बात जब भी होती है, तो बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान का जिक्र जरूर होता है। शान ने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में...

‘ब्लास्ट’ में अब्राहम बने नजर आएंगे अर्जुन चिदंबरम, फैमिली एंटरटेनर फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

चेन्नई । फिल्म निर्देशक सुभाष के राज की आने वाली फिल्म 'ब्लास्ट' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने दर्शकों...

admin

Read Previous

जब तक पाकिस्तान आतंक फैलाता रहेगा, अच्छे संबंध संभव नहीं : पवन बंसल

Read Next

टिकटॉक सवाल पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता का जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com