‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर कानपुर सपा डेलिगेशन ने कमिश्नर से की मुलाकात, एफआईआर को बताया बेबुनियाद

कानपुर । कानपुर की गलियों से उपजा ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद अब पूरे प्रदेश की राजनीति में गर्माया हुआ है। इस मामले में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से मिला और दर्ज की गई एफआईआर को पूरी तरह निराधार बताते हुए, इसे तत्काल खत्म करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि इस पूरे प्रकरण को बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अगर कोई अपने ईश्वर या अल्लाह से ‘लव यू’ कह देता है तो इसमें आपत्ति की कोई वजह नहीं है। हर नागरिक को अपने धर्म में आस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों और पेशेवर अपराधियों ने जानबूझकर इस छोटे से मुद्दे को बड़ा बनाकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दर्ज की गई एफआईआर तथ्यों पर नहीं, बल्कि केवल भावनाओं के आधार पर की गई है और जिन लोगों के नाम इसमें शामिल किए गए हैं, उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है।

वहीं, सपा विधायक हसन रूमी ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद कहा कि यह मुकदमा वास्तव में बैनर लगाने के मुद्दे पर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है और समाज में गलतफहमी फैलाई जा रही है। निर्दोष लोगों को आरोपी बनाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इसे तुरंत समाप्त नहीं किया गया तो समाज में अनावश्यक तनाव और अशांति फैल सकती है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मांग की कि इस विवाद को पूरी तरह खत्म किया जाए ताकि अनावश्यक रूप से समाज में दरार न पड़े। साथ ही यह भी कहा कि वे लोग, जो हर त्यौहार या धार्मिक अवसर पर विवाद खड़ा करके राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सपा विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और प्रशासन इस तरह के मुद्दों को अनावश्यक महत्व देकर जनता का ध्यान असली समस्याओं से भटकाना चाहते हैं। उनका कहना था कि बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के छोटे-छोटे मुद्दों को उछाला जा रहा है।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

इंडी गठबंधन में कोई विवाद नहीं, समस्या भाजपा और एनडीए में है : राजद राष्ट्रीय प्रवक्ता

Read Next

दक्षिण कोरिया: मार्शल लॉ मामले की सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति यून

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com