चुनाव नजदीक आने पर मंदिरों की दिखावा कर रहीं ममता बनर्जी: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल

नई दिल्ली । विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ममता बनर्जी को मंदिर याद आ रहा है। वे सिर्फ मंदिरों का दिखावा कर रही हैं।

विनोद बंसल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “ममता बनर्जी की असली हमदर्दी किसके साथ है, यह किसी से छिपा नहीं है। 6 दिसंबर को वे बाबरी मस्जिद के लिए आंसू बहा रही थीं, लेकिन 7 दिसंबर को उन्होंने कोलकाता में गीता पाठ में शामिल होने से मना कर दिया, जिसमें करीब पांच लाख हिंदू शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि रामनवमी, हनुमान जयंती या दुर्गा पूजा, हर त्योहार के लिए बंगाल में हिंदू समाज को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ती है।”

उन्होंने कहा, “यह वही मुख्यमंत्री हैं, जो जमातियों और उनके त्योहारों को प्राथमिकता देती हैं, लेकिन माता काली या दुर्गा पूजा के सबसे बड़े महोत्सव को दूसरी प्राथमिकता पर रखती हैं। जब हिंदू मंदिरों और घरों पर हमला होता है, या जब बांग्लादेश में अत्याचार होते हैं और बंगाली संस्कृति को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो वह चुप रहती हैं। यह पाखंड ज्यादा दिन नहीं चलेगा और इसे जनता के सामने लाना होगा।”

बांग्लादेश की घटनाओं पर विनोद बंसल ने कहा, “आखिर यह जिहादी सोच कितनी जानें लेगी? जिन्हें मारा जा रहा है, क्या वे बांग्लादेश के नागरिक नहीं हैं? मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि बांग्लादेशी नागरिकों को सिर्फ इसलिए निशाना क्यों बनाया जा रहा है कि वे हिंदू हैं।”

वीएचपी प्रवक्ता ने कहा कि यह आघात सिर्फ हिंदुओं के मानवाधिकार पर नहीं है, बल्कि विश्व की सभ्यता पर आघात है। बांग्लादेश की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोगों और संगठनों को दखल देना चाहिए, क्योंकि यह सीधे सभ्यता पर हमला है।

उन्होंने कहा कि इस्लाम को शांति का मजहब बताने वाले लोग क्यों चुप बैठे हैं। ये लोग क्यों सोते रहते हैं? क्यों अपने समाज को नहीं समझाते हैं कि यह इस्लाम के लिहाज से सही नहीं है?

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

एलन मस्क का बड़ा एलान, 2 गीगावाट तक बढ़ेगी एक्सएआई की कंप्यूटिंग क्षमता

Read Next

‘गठबंधन अभी जिंदा है’, राजद को लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का दावा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com