चरमपंथी, बंदूकधारी, भारत प्रशासित कश्मीर : बीबीसी की पहलगाम आतंकी हमले की कवरेज पर सरकार ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले पर बीबीसी की रिपोर्टिंग पर आपत्ति जताई है। सरकार ने एक पत्र लिखकर संस्थान को भारत के लोगों की भावनाओं से अवगत कराया है।

सरकार ने बीबीसी वेबसाइट में ‘पाकिस्तान सस्पेंड वीजा फॉर इंडियंस आफ्टर डेडली कश्मीर अटैक (पाकिस्तान ने कश्मीर में घातक हमले के बाद भारतीयों के लिए वीजा निलंबित किया)’ शीर्षक से छपी खबर के बारे में चेतावनी दी।

बीबीसी ने अपनी रिपोर्टिंग में जम्मू कश्मीर को ‘भारत प्रशासित कश्मीर’ बताया जबकि उसे भारत के अभिन्न अंग के तौर पर वर्णित नहीं किया। रिपोर्ट में आतंकवादी हमले को ‘चरमपंथी हमला’ बताया जिसे बंदूकधारियों ने अंजाम दिया। इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए भी चरमपंथी संगठन लिखा गया।

बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया, “भारत प्रशासित कश्मीर में पुलिस का कहना है कि तीनों संदिग्ध पाकिस्तान स्थित चरमपंथी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सदस्य हैं। इनमें से किसी ने भी आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।”

कई सोशल मीडिया यूजर का कहना है बीबीसी का शीर्षक भ्रामक है, जिससे ऐसा आभास होता है कि ‘भारत ने पर्यटकों को मार डाला।’

सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय के विदेश प्रचार विभाग ने बीबीसी के भारत प्रमुख जैकी मार्टिन को देश की ‘भावनाओं’ से अवगत कराया। बीबीसी की तरफ से आतंकवादियों को ‘चरमपंथी’ बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए एक औपचारिक पत्र भेजा गया। सरकार बीबीसी की कवरेज पर नजर रखना जारी रखेगी।

आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल – पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों (ज्यादातर पर्यटक) पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल है।

इस हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली, जो प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा है।

पहलगाम आतंकी हमले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुख और आक्रोश को जन्म दिया। विश्व नेताओं ने एक आवाज में आतंकी हमले की निंदा की और आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े होने की अपील की। तमाम राष्ट्राध्यक्षों ने हमले की आलोचना की और पीएम मोदी से फोन पर इस बारे में चर्चा भी की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी हमले की निंदा करते हुए इसे ‘बेहद विनाशकारी’ बताया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में स्टारमर ने कहा, “कश्मीर में हुआ भयानक आतंकवादी हमला बेहद विनाशकारी है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों, उनके प्रियजनों और भारत के लोगों के साथ हैं।”

इस बीच अमेरिकी सरकार ने भी हाल ही में एक प्रमुख अमेरिकी मीडिया संगठन की पहलगाम आतंकवादी हमले की कवरेज की आलोचना की।

अमेरिकी हाउस के विदेश मामलों की समिति ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (एनवाईटी) की तीखी आलोचना की। रिपोर्ट में ‘आतंकवादी’ के बजाय ‘चरमपंथी’ और ‘बंदूकधारी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में समिति ने अखबार में इस्तेमाल किए गए शब्दों की निंदा की।

समिति ने मूल शीर्षक की एक तस्वीर साझा की। मूल शीर्षक था- ‘कश्मीर में चरमपंथियों ने कम से कम 24 पर्यटकों को गोली मार दी।’ समिति की पोस्ट में ‘चरमपंथियों’ शब्द को लाल रंग से काटकर उस पर ‘आतंकवादियों’ लिखा गया था।

अमेरिकी समिति ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को टैग करते हुए लिखा, “हमने इसे आपके लिए ठीक कर दिया है। यह स्पष्ट रूप से एक आतंकवादी हमला था। चाहे वह भारत हो या इजरायल, जब आतंकवाद की बात आती है तो एनवाईटी वास्तविकता से दूर हो जाता है।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

भारत सरकार का एक्शन : डॉन, एआरवाई और जियो न्यूज समेत कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन

Read Next

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए बयान पर रॉबर्ट वाड्रा की सफाई, ‘मैं भारत के साथ खड़ा हूं और हमेशा खड़ा रहूंगा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com