कार से म्यूजियम फिर एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी इथियोपिया के लिए रवाना

अम्मान । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिडिल ईस्ट के देश जॉर्डन से अफ्रीकी देश इथियोपिया के लिए रवाना हो गए। यहां भी उनको क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय छोड़ने पहुंचे। इससे पहले कार ड्राइव कर उन्हें लेकर जॉर्डन म्यूजियम भी पहुंचे थे। पीएम मोदी जब गेस्ट बुक पर अपने विचार रख रहे थे तो उस वक्त क्राउन प्रिंस हुसैन भी मौजूद थे।

‘द जॉर्डन म्यूजियम’ देश की पुरानी और समृद्ध संस्कृति को बचाकर रखता है। यह संग्रहालय जॉर्डन आने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है, जहां जॉर्डन के 15 लाख साल पुराने इतिहास की झलक मिलती है।

बाद में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस दौरे के अहम पलों की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “भारत और जॉर्डन के बीच पुराने संबंधों की खोज! विकास भी विरासत भी! पीएम नरेंद्र मोदी और एचआरएच (महामहिम) क्राउन प्रिंस अल-हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने जॉर्डन म्यूजियम का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत और जॉर्डन के बीच साझा सभ्यतागत संबंधों और सदियों पुराने कनेक्शन पर विचार किया। उन्हें जॉर्डन म्यूजियम की वाइस-चेयर एचआरएच प्रिंसेस सुमाया बिंत अल हसन ने म्यूजियम का एक स्पेशल टूर कराया।”

उन्होंने आगे कहा, “एक खास अंदाज में, एचआरएच क्राउन प्रिंस खुद पीएम नरेंद्र मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक गाड़ी चलाकर ले गए।”

इससे पहले इंडिया-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा समय में भारत में जॉर्डन के निवेशकों के लिए अवसर के नए दरवाजे खुले रहे हैं और यहां के निवेशक भारत में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं।

वहीं, किंग अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भारत के विकास के लिए अहम बताया। किंग अब्दुल्ला ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जबरदस्त विकास किया है।’

उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी आर्थिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आप सभी के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।

किंग बोले, “यह मंच भारत और अम्मान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा। इन वार्ताओं से दोनों देशों के बीच आर्थिक और निवेश सहयोग में वृद्धि होने की उम्मीद है।”

जॉर्डन की सफल यात्रा पूरी कर पीएम मोदी इथियोपिया रवाना हो गए, एक अफ्रीकी देश जिस पर कभी किसी यूरोपीय शक्ति ने कब्जा नहीं किया।

आबादी के मामले में भी यह काफी बड़ा है। लगभग 13 करोड़ 21 लाख लोगों (2024) के साथ, इथियोपिया नाइजीरिया के बाद अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भौगोलिक रूप से, यह उत्तर-पूर्वी अफ्रीका में स्थित है और इसे ‘उत्पत्ति की मनमोहक भूमि’ कहा जाता है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

कांग्रेस अपने काम से मतलब रखे, हर चीज में टांग न अड़ाए: संजय निषाद

Read Next

जापान के रक्षा मंत्री बोले,’ चीन-रूस बॉम्बर विमानों की संयुक्त उड़ानें धमकी समान’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com