‘कांग्रेस के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत करेंगे, तो जवाब जरूर मिलेगा’, उदित राज का थरूर पर पलटवार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उदित राज के बीच लगातार वार-पलटवार देखने को मिल रहा है। अब कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर के ‘ट्रोलर्स’ कहने पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत करेंगे तो उन्हें जवाब जरूर मिलेगा। इसके साथ ही उदित राज ने कांग्रेस सांसद थरूर से माफी की मांग भी की।

उदित राज ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से गुरुवार को बातचीत करते हुए कहा कि ट्रोल्स का जवाब देना ही नहीं चाहिए, अपना स्तर उन्होंने खुद ही गिरा लिया है तो वह ट्रोल से क्यों परेशान हैं। आप पीएम मोदी की भक्ति करें, उससे कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन आप यह बोल रहे हैं कि मोदी सरकार से पहले नियंत्रण रेखा यानी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) को सेना ने कभी क्रॉस ही नहीं किया। उन्होंने सेना का अपमान किया।

उन्होंने आगे शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा कि 1965 में लाहौर तक हमारी सेना घुसी थी, उसका भी अपमान किया। 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए, उसका भी आपने अपमान किया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में छह बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई। आपने उसका भी अपमान किया। आपका अपमान करने का क्या अधिकार है? मोदी जी का गुणगान करिए और अंग्रेजी लिखकर भाग नहीं सकते हैं। वह क्या लिखते हैं, इतनी अंग्रेजी सभी समझते हैं। उनके सामने विकल्प यही है कि वह गलती मान लें कि उनके स्टेटमेंट्स गलत हैं, वही एक रास्ता रह गया है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर को नसीहत देते हुए कहा कि वह मोदी सरकार की जितनी तारीफ और भक्तिगिरी करनी है, वो करें, मेरा उससे कोई मतलब नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के हितों के खिलाफ और उसके इतिहास को मिटाने की कोशिश करेंगे तो उसका जवाब मिलेगा।

शशि थरूर पर कार्रवाई करने के आईएएनएस के सवाल पर उदित राज ने कहा कि मेरी कोई व्यक्तिगत राय नहीं है, पार्टी हाईकमान के ऊपर है कि उनके ऊपर क्या कार्रवाई करती है।

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने उदित राज और थरूर के बीच जारी जुबानी जंग पर आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि थरूर ने अपनी किताब में खुद लिखा था कि यूपीए सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। अहम बात यह है कि वो उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो दल भारत का पक्ष रखने के लिए और पाकिस्तान की नापाक करतूत का पर्दाफाश करने के लिए विदेशी दौरे पर गया है। यह बड़ा संदेश है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए। इसके इतर अगर हम कोई भी बात करें और तूल दें, इससे देश की छवि का कहीं न कहीं नुकसान हो रहा है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

यमुना में झाग बनने पर आप का भाजपा पर हमला, ‘इतना प्रदूषण यमुना के इतिहास में कभी नहीं हुआ’

Read Next

सुप्रीम कोर्ट ने महिला एडीजे का चाइल्ड केयर लीव नामंजूर करने पर झारखंड हाईकोर्ट से एक हफ्ते में मांगा जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com