ऑल पार्टी मीटिंग को लेकर झूठ फैला रही है कांग्रेस: अमित मालवीय

नई दिल्ली । भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑल पार्टी मीटिंग्स में भागीदारी को लेकर बार-बार झूठ फैला रही है।

अमित मालवीय ने तथ्यों के साथ बताया कि यूपीए शासनकाल के दौरान न तो तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और न ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कभी ऐसी बैठकों में हिस्सा लिया।

मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कांग्रेस एक बार फिर बेनकाब हो गई है। प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठकों में भागीदारी को लेकर खुलेआम झूठ बोल रही है।”

उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के दौरान संसद के सुचारू संचालन के लिए फ्लोर लीडर्स की सर्वदलीय बैठकें जरूर हुईं, लेकिन 13 अगस्त 2013 को आयोजित पहली बैठक से लेकर फरवरी 2014 तक सभी बैठकें केवल संसदीय कार्य मंत्री द्वारा संचालित की गईं। इन बैठकों में प्रधानमंत्री या सोनिया गांधी की कोई मौजूदगी नहीं थी।

इसके उलट, मालवीय ने दावा किया कि एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2014 से खुद ऐसी बैठकों में भाग लेना शुरू किया, जो जिम्मेदारी और संवाद का नया मानक था। उन्होंने बताया कि 2014 से 2021 तक पीएम मोदी ने नियमित रूप से इन बैठकों में हिस्सा लिया ताकि संसद का संचालन बेहतर हो सके।

मालवीय ने यह भी स्पष्ट किया कि 2021 के बाद यह परंपरा रक्षा और संसदीय कार्य मंत्रियों द्वारा आगे बढ़ाई गई, जैसा कि यूपीए काल में भी प्रचलित था।

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया, “कांग्रेस को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर 10 वर्षों में डॉ. मनमोहन सिंह या सोनिया गांधी ने एक भी सर्वदलीय बैठक में हिस्सा क्यों नहीं लिया?”

अमित मालवीय ने अपने पोस्ट के अंत में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “निष्कर्ष साफ है कि कांग्रेस के पासस्मृति है, न स्थिरता औरही कोई विश्वसनीयता।”

आईएएनएस

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

admin

Read Previous

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

Read Next

संपूर्ण आतंकी तंत्र को नष्ट करके जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित की जाएगी: एलजी मनोज सिन्हा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com