आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञ कार्यसमूह बैठक, भारत ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति दोहराई

नई दिल्ली । भारत ने आतंकवाद के प्रति अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दोहराया है। काउंटर टेररिज्म पर विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्लूजी) की एक महत्वपूर्ण बैठक में भारत का यह रुख सामने आया। यह बैठक बुधवार को नई दिल्ली में हुई। 16वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) के अंतर्गत यह बैठक हुई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और मलेशिया कर रहे हैं। यह सम्मेलन 14 से 16 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

भारत ने 16वीं एडीएमएम-प्लस आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञ कार्यसमूह की बैठक में आतंकवाद के प्रति अपनी ‘शून्य टॉलरेंस’ की इस नीति को दोहराया है। इस अवसर पर भारत ने आसियान केंद्रीयता के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता भी स्पष्ट की। साथ ही बदलते, सीमा-रहित आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए गहन परिचालन सहयोग, क्षमता निर्माण, संयुक्त अभ्यास तथा प्रौद्योगिकी-आधारित उपायों की आवश्यकता पर बल दिया।

रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद आज पारंपरिक सीमाओं से परे एक जटिल और बहुआयामी चुनौती बन चुका है। भारत ने इस बात पर जोर दिया कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को सुरक्षित, सुदृढ़ और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सदस्य देशों के बीच समयबद्ध सूचना साझा करना आवश्यक है। इसके साथ ही सदस्य देशों के बीच समन्वित कार्रवाई, आधुनिक तकनीकों का उपयोग और संयुक्त प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। यह विशेषज्ञ कार्यसमूह भारत और मलेशिया द्वारा संयुक्त रूप से सह-अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भारत की ओर से मेजर जनरल कुलवीर सिंह, कमांडेंट, काउंटर इंसर्जेंसी एंड जंगल वारफेयर स्कूल, तथा मलेशिया की ओर से दातो मोहम्मद अमीर, अवर सचिव, मलेशिया रक्षा मंत्रालय, सह-अध्यक्ष रहे।

बता दें कि विभिन्न अवसरों पर यह स्पष्ट किया जा चुका है कि आतंकवाद के उभरते स्वरूप जैसे साइबर स्पेस का दुरुपयोग, ड्रोन व उन्नत तकनीकों के इस्तेमाल और सीमा-पार नेटवर्क से प्रभावी ढंग से निपटने की आवश्यकता है। इसके लिए बहुपक्षीय ढांचे में विश्वास-निर्माण उपायों को मजबूत किया जाना चाहिए। इसके साथ ही, क्षेत्रीय स्थिरता के लिए आसियान की केंद्रीय भूमिका को और सशक्त करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। बैठक में प्रतिभागी देशों ने आतंकवाद-रोधी सहयोग को और प्रभावी बनाने, संयुक्त अभ्यासों की आवृत्ति बढ़ाने, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को विस्तार देने और नवीन प्रौद्योगिकियों के उपयोग के माध्यम से सामूहिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में आसियान के 11 सदस्य देश शामिल हुए। बैठक में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर, थाईलैंड और तिमोर लेस्ते के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही 7 संवाद साझेदार देश भी इसका हिस्सा हैं। इसके तहत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, जापान, चीन, अमेरिका और रूस तथा आसियान सचिवालय के प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल हैं। यह वर्ष 2024 से 2027 के बीच चल रहे चक्र के अंतर्गत तीसरी बैठक है।

दरअसल, एडीएमएम-प्लस भागीदार देशों के रक्षा प्रतिष्ठानों के बीच व्यावहारिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है। वर्तमान में यह मंच सात प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है। इनमें समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी कार्रवाई, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत, शांति स्थापना अभियान, सैन्य चिकित्सा, मानवीय खदान कार्रवाई तथा साइबर सुरक्षा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सहयोग को सुगम बनाने के लिए विशेषज्ञ कार्य समूह का गठन किया गया है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र: अजीत पवार ने सिंचाई परियोजना को लेकर किया खुलासा, भाजपा ने 25 साल की चुप्पी पर उठाए सवाल

Read Next

ईयू और भारत का एक-दूसरे के करीब आना एक नेचुरल चॉइस है: डेनमार्क के राजदूत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com