अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से मध्यस्थता कराना अपमानजनक, संसद में होनी चाहिए चर्चा: भूपेश बघेल

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीजफायर की घोषणा दोनों देशों की सरकार ने अमेरिका की मध्यस्थता से की है, लेकिन यह अपमानजनक बात है कि इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की।

उन्होंने 1975 की घटना का जिक्र करते हुए कहा, “उस समय इंदिरा गांधी ने स्पष्ट किया था कि भारत किसी बड़ी शक्ति के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से सीजफायर की घोषणा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी ने सर्वदलीय बैठक में मांग की थी कि इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, ताकि सारी बातों पर चर्चा हो सके। सरकार ने जो फैसला किया है, हम उसके साथ हैं, लेकिन हमारी पार्टी की मांग है कि इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। इस हमले के लिए जिम्मेदार कौन है? खुफिया तंत्र में चूक हुई या सुरक्षा व्यवस्था में कमी थी? सरकार को जवाब देना होगा। हमले के बाद क्या कार्रवाई की गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? सरकार को संसद में इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए, ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके।”

भूपेश बघेल ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “सरकार दावा करती है कि घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा, लेकिन कितने लोगों को चिह्नित किया गया और कितनों को निकाला गया? सरकार को आंकड़े देने चाहिए।”

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति का समर्थन करने पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि शुरू से ही हमने कहा है कि राष्ट्रीय संकट के इस समय में पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है। हम सरकार के फ़ैसलों का पूर्ण समर्थन करते हैं और अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं। हालाँकि, मुख्य सवाल यह है कि 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के लिए कौन ज़िम्मेदार है? सुरक्षा में चूक हुई और खुफिया विफलता हुई, तो इसके लिए कौन जवाबदेह है? सरकार इस मोर्चे पर क्या कार्रवाई कर रही है?”

भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिए बार-बार ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भाजपा की बैखलाहट को दिखाता है। कांग्रेस पार्टी इसका डटकर मुकाबला करेगी। एनडीए सरकार की कार्यशैली को पूरा देश जान चुका है।

–आईएएनएस

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

admin

Read Previous

भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए

Read Next

वीर जवानों को समर्पित पवन सिंह का गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’, हर देशवासी की आंखें कर देगा नम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com