हार्दिक पांड्या के पास एशिया कप में नंबर वन गेंदबाज बनने का मौका

नई दिल्ली । हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के श्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। हार्दिक अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को मैच जिताते रहे हैं। एशिया कप 2025 में हार्दिक एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। अगले साल टी20 विश्व कप खेला जाना है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा। हार्दिक टी20 फॉर्मेट में अबतक आयोजित एशिया कप में सफलतम गेंदबाजों में से एक हैं। एशिया कप 2025 में उनके पास टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट इतिहास के नंबर वन गेंदबाज बनने का मौका है।

हार्दिक ने 2016 से 2022 के बीच टी20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप में 8 मैच खेले हैं और 11 विकेट लिए हैं। शीर्ष गेंदबाजों की सूची में वह पांचवें स्थान पर हैं। आगामी टूर्नामेंट में उनके पास नंबर वन गेंदबाज बनने का मौका है।

टी20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप के संस्करणों में सर्वाधिक विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए हैं। भुवी ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर यूएई के अमजद जावेद हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। तीसरे स्थान पर भी यूएई के मोहम्मद नवीद हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। चौथे स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिनके नाम 8 मैच में 11 विकेट हैं।

अमजद जावेद और नवीद एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगे। भुवनेश्वर कुमार को मौका दिए जाने की संभावना कम है। ऐसे में एशिया कप के श्रेष्ठ गेंदबाज बनने की होड़ राशिद खान और हार्दिक पांड्या के बीच है।

हार्दिक के पास टूर्नामेंट का शीर्ष गेंदबाज बनने का मौका तो है ही, अगर वह 3 विकेट ले सके तो भारत की तरफ से एशिया कप टी20 फॉर्मेट के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे।

हार्दिक ने 114 टी20 मैचों में 94 विकेट लिए हैं।

आईएएनएस

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

वडोदरा । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 110 रन का टारगेट दिया है।...

दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट...

बीपीएल: तंजीद हसन का शतक, रॉयल्स को 63 रन से हराकर राजशाही वॉरियर्स ने जीता खिताब

ढाका । राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला...

दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नहीं खेलेंगे अक्षर-बुमराह

रायपुर । भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को जारी दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

हरारे । बेन मेयस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 65 गेंदों में यह कारनामा किया, लेकिन...

admin

Read Previous

भारत किसी से डरता नहीं, अमेरिका के दबाव में नहीं आने वाला : शिवराज सिंह चौहान

Read Next

एसआईआर को लेकर तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल, कहा – गुजरात के वोटर भी बिहार के मतदाता बन रहे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com