विजय हजारे ट्रॉफी: विकल्प तिवारी ने लगाया तूफानी शतक, छत्तीसगढ़ की 229 रन से विशाल जीत

जयपुर । छत्तीसगढ़ ने सिक्किम के खिलाफ बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप सी मुकाबले में 229 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। इसी के साथ छत्तीसगढ़ ने जीत का खाता खोल लिया है।

4 में से एक मैच जीतकर छत्तीसगढ़ की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि सिक्किम शुरुआती चारों मैच गंवाकर आठवें स्थान पर है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 355 रन बनाए। अनुज तिवारी और आयुष पांडे की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 15.3 ओवरों में 68 रन जोड़े। अनुज तिवारी 32 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद आयुष पांडे ने मयंक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़ते हुए टीम को 146 के स्कोर तक पहुंचाया। आयुष 104 गेंदों में 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 86 रन बनाकर आउट हुए।

अमनदीप खरे ने विकल्प तिवारी के साथ चौथे विकेट के लिए 100 गेंदों में 185 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। विकल्प 57 गेंदों में 6 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 112 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अमनदीप ने 59 गेंदों में 83 रन की नाबाद पारी खेली।

विपक्षी टीम से अभिषेक कुमार, सप्तुल्ला और अंकुर मलिक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में सिक्किम ने 34 ओवरों में मुकाबला जीत लिया। इस टीम ने 29 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से पालजोर तमांग ने गुरिंदर सिंह के साथ 110 गेंदों में 82 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 111 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम फिर से बिखर गई।

गुरिंदर सिंह 57 गेंदों में 7 चौकों के साथ 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि पालजोर तमांग ने 63 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। देव आदित्य सिंह और अजय जाधव ने 4-4 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, हर्ष यादव और विकल्प तिवारी ने 1-1 विकेट निकाला।

–आईएएनएस

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

बुलावायो । भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली...

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

admin

Read Previous

एनआईए ने 2025 में 92 प्रतिशत दोषसिद्धि दर के साथ आतंकवाद पर बड़ी जीत हासिल की

Read Next

राजस्थान में शीतलहर और कोहरे से लोगों का जनजीवन प्रभावित, आंगनवाड़ी केंद्रों में 10 जनवरी तक छुट्टी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com