लियोनल मेसी से जरूर मिलेंगे: सौरव गांगुली

कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान हर साल खुशी का माहौल रहता है। उन्होंने कहा कि घर में पूजा होने की वजह से ज्यादा घूमने का अवसर नहीं मिल पाता है।

सौरव गांगुली ने कहा कि दुर्गा पूजा इतना बड़ा त्यौहार है। हर साल दुर्गा पूजा की वजह से खुशी का माहौल रहता है। हमारे यहां दुर्गा पूजा होती है। इसलिए हम अन्य पंडालों में घूमने नहीं जा पाते। हम लोग सिर्फ 8-9 पंडालों में घूमने गए हैं।

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर और अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले लियोनल मेसी अपनी भारत यात्रा के दौरान कोलकाता आने वाले हैं। कोलकाता में उनका विशिष्ट लोगों से मिलने सहित कई कार्यक्रम हैं। सौरव गांगुली भी मेसी के कोलकाता दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं।

गांगुली ने कहा, “लियोनल मेसी कोलकाता आने वाले हैं। वह निश्चित रूप से उनसे मिलेंगे।”

सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशिष गांगुली ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हर साल की तरह इस साल की भी हमारी दुर्गा पूजा बहुत अच्छी रही। हम लोग बाहर नहीं जा पाते हैं। हमारे घर में और पड़ोस में पूजा होती है। ज्यादा समय इधर ही गुजरता है।”

सौरव गांगुली एक बार फिर बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बन चुके हैं। आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन संघ किस तरह करेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए स्नेहाशिष गांगुली ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मैच बीसीसीआई के कैलेंडर के मुताबिक होंगे। हमारे पास फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच है। उसके बाद टी20 विश्व कप होना है। देखना होगा कि टी20 विश्व कप में हमें कितने मैच मिलते हैं।

—आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

अफगान विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Read Next

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तुलना क्रिकेट मैच से नहीं होनी चाहिए : कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com