रोमांचक मुकाबले में छह रन से जीता भारत, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

नई दिल्ली । भारत ने ‘केंनिग्टन ओवल’ में खेले गए रोमांचक मुकाबले को 6 रन से अपने नाम किया। पांचवां टेस्ट जीतने के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की।

मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम पहली पारी में महज 224 रन ही बना सकी। इस पारी में करुण नायर ने 57 रन बनाए, लेकिन टीम को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।

इंग्लैंड के लिए इस पारी में गस एटकिंसन ने सर्वाधिक पांच शिकार किए, जबकि जोश टंग ने तीन विकेट चटकाए।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाते हुए 23 रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 53 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट चटकाए, जबकि आकाश दीप ने एक खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया।

दूसरी पारी में भारत 70 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा चुका था। यहां से यशस्वी जायसवाल ने आकाश दीप के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

जायसवाल ने 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 118 रन बनाए, जबकि आकाश दीप ने 66 रन की पारी खेली। इनके अलावा रवींद्र जडेजा (53) और वाशिंगटन सुंदर (53) ने अर्धशतक जमाए।

भारत की दूसरी पारी में जोश टंग ने पांच विकेट हासिल किए। गस एटकिंसन को तीन, जबकि जेमी ओवरटन को दो सफलताएं हाथ लगीं।

इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट मिला। जैक क्रॉली (14) और बेन डकेट (54) के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ओली पोप (27) जब आउट हुए, उस वक्त टीम तीन विकेट खोकर 106 रन बना चुकी थी।

यहां से जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ 195 रन जोड़ते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया। रूट ने 105 रन बनाए, जबकि ब्रूक ने 111 रन की पारी खेली।

मुकाबले के अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की दरकार थी, लेकिन 347 के स्कोर पर जेमी स्मिथ का विकेट निकालने के बाद भारत ने मैच में वापसी करते हुए इंग्लैंड को 367 रन पर ऑलआउट कर दिया।

इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया, जिसके बाद टीम इंडिया ने 336 रन से दूसरा मैच जीतते हुए सीरीज में बराबरी कर ली।

इंग्लैंड ने तीसरा मैच 22 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद चौथा मैच ड्रॉ रहा था।

आईएएनएस

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

वडोदरा । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 110 रन का टारगेट दिया है।...

दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट...

बीपीएल: तंजीद हसन का शतक, रॉयल्स को 63 रन से हराकर राजशाही वॉरियर्स ने जीता खिताब

ढाका । राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला...

दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नहीं खेलेंगे अक्षर-बुमराह

रायपुर । भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को जारी दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

हरारे । बेन मेयस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 65 गेंदों में यह कारनामा किया, लेकिन...

admin

Read Previous

‘मन्नू क्या करेगा’ का नया गाना रिलीज, ‘हमनवा’ में दिखा ललित पंडित का जादू

Read Next

खेल विधेयकों पर चर्चा न होने से किरेन रिजिजू नाराज, बोले- संसद न चलने से लोकतंत्र को नुकसान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com