महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का मुख्य आकर्षण होगा। हालांकि, हाल के वर्षों में दोनों टीमों के बीच के नतीजे एकतरफा रहे और भारत के पक्ष में रहे हैं।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 T20I मैचों में से 13 जीते हैं, जिसमें दुबई में 2024 T20 वर्ल्ड कप में छह विकेट से मिली जीत भी शामिल है। महिला T20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच हुए आठ मुकाबलों में भारत 6-2 से आगे है। सभी मुकाबले ग्लोबल या कॉन्टिनेंटल इवेंट्स – महिला T20 वर्ल्ड कप, एशिया कप, एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स – में हुए हैं; इस दौरान कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई।

इंग्लैंड पुरुष टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने जियोस्टार मीडिया डे में आईएएनएस से बात करते हुए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के विशेषज्ञ के तौर पर भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए यस्तिका भाटिया के प्रदर्शन पर हुसैन ने कहा, “हाल के समय में मैंने जो देखा है, उसके आधार पर मेरी राय कुछ अलग है। जब से मैंने यस्तिका को इंग्लैंड में खेलते देखा है, उनका स्ट्राइक रेट शानदार रहा है। वह बेहतरीन बाउंड्री हिटर हैं। मुझे वह आक्रामक शेफाली और स्मृति मंधाना के बाद नंबर 3 पर काफी पसंद हैं। उनके बाद जेमिमा और हरमनप्रीत हैं, जो जरूरत पड़ने पर पारी को संभाल सकती हैं या तेजी से रन बना सकती हैं, और फिर ऋचा घोष हैं जो और भी तेजी से रन बना सकती हैं। यस्तिका की सबसे बड़ी समस्या हाल में हुए ऑपरेशन की वजह से विकेटों के बीच नहीं दौड़ पाना है।”

भारत-पाकिस्तान पर हुसैन ने कहा, “दोनों देशों के बीच हमेशा जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता होती है। हाल के दिनों में पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट में, खासकर आईसीसी इवेंट्स में, मुकाबले उतने कड़े नहीं रहे हैं। पुरुषों के खेल की तरह यहां प्रतिद्वंद्विता अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची है। फिर भी, यह भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला है और यह ऐसा फॉर्मेट है जिसमें उलटफेर हो सकता है। अगर आप मुझसे भविष्यवाणी करने को कहें, तो भारत का पलड़ा काफी भारी रहेगा।”

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में कौन सी चीज जीत तय करेगी? इस सवाल के जवाब में हुसैन ने कहा, “पाकिस्तान को अपने मौजूदा खेल के स्तर से बेहतर खेलना होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी सीरीज अच्छी रही थी, और उनके स्ट्राइक रेट भी काफी ऊंचे रहे थे। लेकिन जिम्बाब्वे का सम्मान करते हुए भी कहूंगा कि उनका गेंदबाजी अटैक भारतीय जैसा नहीं होगा। पाकिस्तान का खेल औसत दर्जे का रहता है, तो भारत उनसे कहीं बेहतर साबित होगा।”

दीप्ति शर्मा के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर उन्होंने कहा, “किसी बड़े टूर्नामेंट के बड़े मैच में, मैं चाहूंगा कि दीप्ति शर्मा खेलें। आप चाहते हैं कि ऐसे लोग आपके साथ मैदान में उतरें जो समझदार और चालाक हों, और दीप्ति बिल्कुल वैसी ही हैं। मैंने स्मृति मंधाना का भी जिक्र किया था। मैंने एक सवाल देखा था कि सरप्राइज क्या होगा। यह कोई सरप्राइज नहीं है, लेकिन हाल के समय में इन दोनों ने काफी अच्छा खेल दिखाया है, और यह वर्ल्ड कप उनके लिए एकदम सही समय पर आया है। दीप्ति इंग्लैंड की परिस्थितियों को अच्छी तरह जानती हैं, क्योंकि उन्होंने यहां ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट खेला है और भारत के लिए भी यहां कई मैच खेले हैं। इसका फायदा भारतीय टीम को विश्व कप में होगा। नॉकआउट सेमीफाइनल या फाइनल जैसे बड़े मैचों में मैं चाहूंगा कि दीप्ति शर्मा टीम का हिस्सा हों। वनडे विश्व कप 2025 में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था।”

अमनजोत कौर की कमी को पूरा करने के लिए क्या भारत को एक अतिरिक्त बैटर या बॉलर लेना चाहिए? इस सवाल के जवाब में हुसैन ने कहा, “मैं एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाऊंगा। मैं अपनी बैटिंग लाइन-अप को मजबूत रखूंगा। मैं शेफाली का इस्तेमाल करूंगा। वनडे विश्व कप में शेफाली ने रन बनाए थे और विकेट भी लिए थे। मैं शेफाली का इस्तेमाल एक ‘सेफ्टी वाल्व’ गेंदबाज के तौर पर करूंगा। विमेंस क्रिकेट में, शीर्ष छह-सात गेंदबाजों में से चार स्पिनर होते हैं। इंग्लैंड के टॉप छह में तीन स्पिनर हैं। टी20 में स्पिनर काफी अहम होते हैं।”

टूर्नामेंट जीतने के लिए छक्के लगाने की अहमियत पर हुसैन ने कहा, “छक्के लगाना बहुत जरूरी है। महिलाओं का खेल अब सिर्फ हल्के शॉट से खेलने वाला खेल नहीं रहा। मेग लैनिंग को ही देख लीजिए, वह बहुत अच्छी ‘टच प्लेयर’ थीं जो गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाती थीं। वह मेरे देखे गए सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन अब आप पावर हिटर्स को भी देखते हैं। वे बस बाउंड्री पार छक्के मारने पर भरोसा रखती हैं। जो टीम सबसे ज्यादा छक्के लगाएगी, शायद वही टूर्नामेंट जीतेगी। हालांकि, पांच डॉट गेंद खेलकर आखिरी गेंद पर छक्का लगाने का कोई मतलब नहीं है।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

Read Next

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक पूरी तरह बंद : ईरान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com