अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। ग्रुप-1 से अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ शामिल होने की पूरी उम्मीद है, लेकिन हार की स्थिति में श्रीलंका उनकी जगह ले सकता है।

गुरुवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जोरिच वैन शाल्कविक ने शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर टीम ने 7 विकेट खोकर 261 रन बनाए।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को अदनान लगदियन और जोरिच वैन शाल्कविक ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 18.4 ओवरों में 96 रन जुटाए।

अदनान 57 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शाल्कविक ने मोर्चा संभाला। उन्होंने बांडिले म्बाथा (12) के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रन, जबकि पॉल जेम्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन जुटाकर टीम को 207 के स्कोर तक पहुंचाया।

जोरिच वैन शाल्कविक 130 गेंदों में 2 छक्कों और 13 चौकों के साथ 116 रन बनाकर आउट हुए। यहां से पॉल जेम्स ने मोर्चा संभाला, जो पारी के अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 36 गेंदों में 37 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके शामिल थे। उनके अलावा, माइकल क्रुस्काम्प ने नाबाद 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से विग्नेशवरन आकाश ने 10 ओवरों में 46 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि कविजा गमागे ने 2 विकेट निकाले। चमिका हेनातिगाला को 1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 46 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 23 के स्कोर पर दिमंथा महावितान (4) का विकेट गंवा दिया था। यहां से विरान चामुदिथा ने सेनुजा वेकुनागोडा के साथ दूसरे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया।

सेनुजा 63 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विरान ने 94 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों के साथ 110 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान विमथ दिनसारा ने 32 रन और चमिका हेनातिगाला ने नाबाद 20 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से माइकल क्रुस्काम्प और कॉर्न बोथा ने 2-2 विकेट हासिल किए। पॉल जेम्स के हाथ 1 विकेट लगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

मेघालय के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास एजेंडे पर चर्चा की

Read Next

फिलिस्तीन और इजरायल के बीच संबंधों में अहम भूमिका निभा सकता है भारत: वारसेन अगाबेकियान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com