महिला क्रिकेट : भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें डे-नाइट टेस्ट के लिए तैयार

कारारा (क्विंसलैंड): वनडे सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें गुरूवार से यहां मेट्रिकोन स्टेडियम में होने वाले एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम का मनोबल वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद बढ़ा हुआ है लेकिन टीम में कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ी उपस्थित नहीं रहेंगे। ओपनर रेचल हेन्स उन खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं जो इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

भारत के लिए भी चुनौती होगी कि वह इस पिच पर कैसे प्रदर्शन करेगी वो भी गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट में। वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन और कुछ महीने पहले इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से कप्तान मिताली राज को बेहतर करने उम्मीद है।

आखिरी बार दोनों टीमों के बीच 2006 में टेस्ट मैच हुआ था। एडिलेड में हुए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पारी और चार रनों से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 250 रन बनाए थे।

जवाब में भारतीय टीम 93 रनों पर आउट हुई। फोलोऑन खेलते हुए भारत की पारी फिर 153 रन पर समेट गई थी।

मैच की पूर्व संध्या पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने कहा, “यह वास्तव में रोमांचक है, भारत स्पष्ट रूप से एक महान क्रिकेट राष्ट्र है, वे क्रिकेट से प्यार करते हैं और उनके लिए टेस्ट मैच खेलना बेहद रोमांचक है। उम्मीद है कि यह सिर्फ एक बार नहीं है और हम अगले कुछ वर्षों में भारत में टेस्ट खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि ऐसा करना वास्तव में एक अच्छी बात होगी।”

मिताली ने कहा, “टीम निश्चित रूप से आश्वस्त है। टीम काफी उत्साहित है। डे-नाइट के खेल में गुलाबी गेंद से खेलना हमारे लिए एक अलग अनुभव है। आमतौर पर टेस्ट दिन में खेला जाता है और हमने इंग्लैंड के खिलाफ जो खेला वह लाल गेंद से था। तो यह बहुत अलग होने जा रहा है।”

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

editors

Read Previous

अमेजन किंडल को करने वाला है अपडेट, नेविगेशन होगा आसान

Read Next

गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में मां-बेटी ने की आत्महत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com