गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में मां-बेटी ने की आत्महत्या

गुरुग्राम,16 जुलाई (आईएएनएस)| गुरुग्राम के सेक्टर-67 में एक महंगे अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में एक महिला और उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार की है जब 46 साल की वीना शेट्टी और उनकी 24 साल की बेटी याशिका ने जहर खा लिया।

महिला का शव उसके कमरे में जबकि उसकी बेटी का शव उसके बेडरूम में मिला था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला के पति हरि शेट्टी ने भी छह जुलाई को गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली थी।

सोसायटी के प्रबंधक अशोक वर्मा ने मीडिया को बताया कि हरि शेट्टी कर अधिकारी के रूप में काम करते थे जबकि उनकी पत्नी एक निजी फर्म में कार्यरत थी। दंपति की जुड़वां बेटियां थीं और जनवरी 2021 से सोसायटी में रह रही थीं।

वर्मा ने मीडिया से कहा, “सूचना मिलने के तुरंत बाद, हम घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को उनके फ्लैट में पाया। हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसने शवों को अपने कब्जे में ले लिया।”

पुलिस ने कहा कि अभी इसके पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना के पीछे के असली मकसद का पता विस्तृत जांच के बाद चलेगा।”

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

महिला क्रिकेट : भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें डे-नाइट टेस्ट के लिए तैयार

Read Next

बेस्ट’ को बर्बाद न करे बीएमसी : ‘आमची मुंबई आमची बेस्ट’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com