टी20 वर्ल्ड कप : दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा पाकिस्तान

दुबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)| टूर्नामेंट में अभी तक कोई मैच न हारने वाला पाकिस्तान, जो अपने दूसरे खिताब से महज दो कदम दूर है, गुरुवार को यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ेगा। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में एकमात्र है, जिसने अपने सभी पांच मैच जीते हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया जो अपने पहले खिताब की तलाश में है। अब तक टीम ने इस मेगा इवेंट में सिर्फ एक मैच में हार का सामना किया है।

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान पांच बार जा चुका है। वे 2007, 2009, 2010 और 2012 में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2007, 2010, 2012 और इस सीजन का अपना चौथा सेमीफाइनल खेलेगा।

टूनामेंट में पाकिस्तान एक मजबूत टीम दिख रही है। वहीं, उसके बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान उन्हें शानदार शुरूआत दे रहे हैं।

हालांकि, फखर जमान ने बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दिया है और उनका फॉर्म पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

उनके गेंदबाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और मौके के मुताबिक गेंदबाजी की हैं। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राऊफ ने बल्लेबाजों को परेशान करते हुए शुरुआत में विकेट झटके हैं। लेकिन हसन अली का प्रदर्शन फिलहाल सामान्य रहा है। स्पिनर इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज और शादाब खान ने भी उम्दा प्रदर्शन किया हैं।

इस बीच, डेविड वार्नर का फॉर्म में आना ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा संकेत है। क्योंकि वे इससे पहले फॉर्म में नहीं थे। लेकिन टूर्नामेंट में उनके द्वारा बनाए दो अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया को जरूर राहत देने वाले हैं। साथ ही उनके सलामी जोड़ीदार और कप्तान फिंच पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्ले और गेंद दोनों में फिट लग रहे हैं जबकि स्टीव स्मिथ टिक कर रन बनाने में विश्वास रखते हैं। मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड आखिरी ओवरों में तेज गति से रन बना सकते हैं।

गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने नई गेंद से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि एडम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल मार्श ने बीच के ओवरों में विरोधी टीम की रन की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है।

टीमें इस प्रकार हैं-

ऑस्ट्रेलिया इलेवन: एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगार, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।

पाकिस्तान इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस राऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी और शोएब मलिक।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

editors

Read Previous

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महिलाओं, युवा विंगों ने किया प्रदर्शन

Read Next

झारखंड में महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन देगी ‘गरिमा परियोजना’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com