‘सिमरन ने लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया’, डब्ल्यूपीएल की मेगा डील के बाद धारावी गर्ल की मां ने किया खुलासा

मुंबई । मुंबई की बल्लेबाज सिमरन शेख एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में एक इलेक्ट्रीशियन की बेटी हैं। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग 2025 (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में गुजरात जायंट्स से 1.9 करोड़ रुपये का बड़ा करार हासिल कर सबको चौंका दिया।

सिमरन इससे पहले डब्ल्यूपीएल 2025 में यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा थीं। इस बार वह डब्ल्यूपीएल नीलामी में सबसे महंगी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। सिमरन मुंबई और इंडिया ई टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी और चैलेंजर ट्रॉफी में जीत दर्ज की थी।

सिमरन की मां ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि जब नीलामी में सिमरन का नाम आया तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। उन्होंने कहा कि सिमरन ने क्रिकेट खेलने पर उठने वाली बातों को कभी तवज्जो नहीं दी और अपने खेल में पूरी तरह समर्पित रहीं।

उन्होंने कहा, “लोग कहते थे कि इसे खेल बंद कराओ। मैं भी उसे समझाने की कोशिश करती थी, ‘मत खेलो, लोग बुरा बोलते हैं, अच्छा नहीं लगता। अपने लिए नहीं तो कम से कम अपनी मां के लिए सोचो’। लेकिन सिमरन किसी की नहीं सुनती और क्रिकेट में ही खोई रहती थी। अब जब उसने यह मुकाम हासिल किया है, तो वही लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं और हमें गर्व महसूस होता है।”

सिमरन सात बच्चों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके परिवार में चार बहनें और तीन भाई हैं। परिवार धारावी में एक 10×16 के छोटे से कमरे में रहता है।

सिमरन के पिता जाहिद अली ने कहा, “अब मैं एक अच्छा फ्लैट लेने की सोच रहा हूं ताकि हमारे बच्चों को बेहतर जीवन मिल सके।”

सिमरन के इस बड़े करार पर ज़ाहिद ने कहा, “पूरा परिवार बहुत खुश है। सबकी आंखों में खुशी के आंसू थे। जब घर की बेटी इतनी ऊंचाई हासिल करती है, तो यह पूरे परिवार के लिए जश्न मनाने जैसा मौका होता है।”

22 साल की सिमरन, जो मिडिल-ऑर्डर बैटर हैं, को पिछले साल पहली नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा था। डब्ल्यूपीएल 2023 में सिमरन ने 9 मैचों में 29 रन बनाए थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है।

इस साल अक्टूबर और नवंबर में सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में सिमरन ने 100.57 के स्ट्राइक से 176 रन बनाए थे। उन्होंने हाल में ही सम्पन्न हुई टी20 चैलेंजर ट्रॉफी में टीम ई का प्रतिनिधित्व करते हुए पांच पारियों में केवल 40 गेंदों का सामना किया था, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 6 चौके लगाए थे। इस दौरान उन्होंने 202.50 के असाधारण स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

–आईएएनएस

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

बुलावायो । भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली...

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

admin

Read Previous

परवरिश पर उठे सवाल तो भड़कीं सोनाक्षी, ‘रामायण’ का जिक्र कर मुकेश खन्ना को दी चेतावनी

Read Next

सीरिया में 8,80,000 से अधिक लोग हुए विस्थापित : यूएन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com