अंपायर के फैसले का विरोध करने के कारण अंकित बावने पर एक रणजी मैच का प्रतिबंध

नासिक । महाराष्ट्र के बल्लेबाज़ अंकित बावने पर अंपायर के फ़ैसले का विरोध करने के कारण एक मैच का प्रतिबंध लगा है। यह प्रतिबंध गुरूवार से शुरू हुए रणजी ट्रॉफ़ी के छठे राउंड के मैच पर लागू हुआ और वह नासिक में शुरू हुए बड़ौदा के ख़िलाफ़ ग्रुप ए मैच का हिस्सा नहीं बन पाए। इस निर्णय की जानकारी मैच से ठीक पहले टीम प्रबंधन को दी गई।

बावने ने रणजी ट्रॉफ़ी के पांचवें राउंड के दौरान सर्विसेज के ख़िलाफ़ मैच में अपने आउट करार देने के फ़ैसले का विरोध किया था। उनका मानना था कि गेंद स्लिप में खड़े शुभम रोहिल्ला के हाथ में पहुंचने से पहले ज़मीन को छूकर गई थी। रिप्ले में भी यही दिखा लेकिन चूंकि यह मैच सिर्फ़ स्ट्रीमिंग हो रहा था, टेलीवाइज़्ड नहीं इसलिए बावने इसके लिए रिव्यू नहीं ले पाए। आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफ़ी का जो मैच टेलीविज़न पर नहीं आता, उसमें डीआरएस भी नहीं होता।

उस मैच में महाराष्ट्र के कप्तान रहे बावने ने इस निर्णय के बाद मैदान को छोड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण लगभग 15 मिनट तक खेल रूका रहा। मैच रेफ़री अमित शर्मा और महाराष्ट्र के कोच सुलक्षण कुलकर्णी के हस्तक्षेप के बाद ही मैच दोबारा शुरू हो पाया।

इस घटना के बाद कुलकर्णी ने बयान दिया था कि अगर खिलाड़ियों पर निर्णय का विरोध करने पर जुर्माने और दंड का प्रावधान है तो अंपायरों का भी मूल्यांकन क्यों नहीं होता? ऐसे अंपायर, अंपायरिंग करना कैसे जारी रख सकते हैं, जिससे खेल भी प्रभावित होता हो। अगर आप ऐसे ब्लंडर करेंगे, तो खिलाड़ी ग़ुस्सा करेगा ही।”

उस समय महाराष्ट्र के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस पर अपनी नाराज़गी जाहिर की थी और अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर रिप्ले के फ़ुटेज़ डाले थे। तब गायकवाड़ इंडिया ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे।

बावने इस रणजी सीज़न महाराष्ट्र के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने पांच मैचों में एक शतक और दो अर्धशतकों के साथ 51.57 की औसत से 361 रन बनाए हैं।

महाराष्ट्र फ़िलहाल अपने ग्रुप में नीचे से दूसरे स्थान पर है और नॉकआउट में पहुंचने के दौड़ से बाहर हो चुकी है।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में हमारा अपमान हुआ, सीएसके ने बीसीसीआई को लिखा पत्र

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया था।...

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

admin

Read Previous

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर, देशद्रोह के तहत एफआईआर की मांग

Read Next

एमसीए ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खिताब जीतकर वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com