पिछला साल मुश्किल रहा, मेरे अंदर जीतने का जुनून अभी भी कायम : लक्ष्य

नई दिल्ली । भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पहली बार ओलंपिक पदक से चूकने के दर्द पर बात की। उन्होंने माना कि 2024 उनके लिए मुश्किल साल रहा, लेकिन कहा कि उनके अंदर जीतने का जुनून अभी भी कायम है और वह अगले ओलंपिक में मजबूत वापसी करना चाहते हैं।

2024 के पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य इतिहास रचते हुए पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। इस दौरान उन्होंने ग्रुप स्टेज में जोनाथन क्रिस्टी और राउंड ऑफ 16 में अपने साथी खिलाड़ी एच.एस. प्रणय जैसे बड़े खिलाड़ियों को हराया।

हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें डिफेंडिंग चैंपियन विक्टर एक्सलसन ने हरा दिया, जो बाद में गोल्ड मेडल जीते। इसके बाद कांस्य पदक के मुकाबले में लक्ष्य को मलेशिया के ली जी जिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से वह पुरुष एकल में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने से चूक गए।

लक्ष्य ने सोमवार को इंडिया ओपन के प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पिछला साल मेरे लिए थोड़ा मुश्किल रहा। पदक के इतने करीब आकर चूकना दर्दनाक था। लेकिन मेरे अंदर का जुनून अभी भी जीवित है। मैं उस निराशा से उबरकर वापसी करना चाहता हूं और इस साल बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं।”

लक्ष्य ने 2022 में इंडिया ओपन जीता था जो एक बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट है। उस समय कोविड-19 के कारण यह टूर्नामेंट बिना दर्शकों के हुआ था। लेकिन इस बार 23 वर्षीय लक्ष्य ने वादा किया कि वह इसे भारतीय फैंस के सामने जीतेंगे।

उन्होंने कहा, “जब मैंने 2022 में इंडिया ओपन जीता था, तो यह फैंस के सामने नहीं हुआ था। लेकिन इस बार, मैं इसे अद्भुत भारतीय दर्शकों के सामने जीतने की उम्मीद करता हूं। यह फैंस के लिए एक शानदार मौका है कि वे हमें लाइव देखें और बड़े सितारों का खेल देखें।”

इस सीजन के शुरुआती टूर्नामेंट, मलेशिया ओपन में लक्ष्य पहले ही दौर में बाहर हो गए। उन्हें चीनी ताइपे के लोअर-रैंक खिलाड़ी ची यू-जेने के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा था।

–आईएएनएस

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में हमारा अपमान हुआ, सीएसके ने बीसीसीआई को लिखा पत्र

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया था।...

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

admin

Read Previous

पीएम मोदी की तरह अरविंद केजरीवाल भी करते हैं झूठे वादे : राहुल गांधी

Read Next

जुकरबर्ग का दावा गलत, भारत की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा : अश्विनी वैष्णव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com