पीएम मोदी की तरह अरविंद केजरीवाल भी करते हैं झूठे वादे : राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तरह अरविंद केजरीवाल भी झूठे वादे करते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी और केजरीवाल ने कहा था कि महंगाई कम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं। वहीं अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। केजरीवाल आए और कहा कि दिल्ली साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा। अब हालात ऐसे हैं कि भयानक प्रदूषण है। लोग बीमार रहते हैं। लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जैसे पीएम मोदी झूठे वादे और प्रचार करते हैं, वैसे ही झूठे वादे केजरीवाल भी करते हैं। इन दोनों में कोई फर्क नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं जातिगत जनगणना की बात करता हूं, तो नरेंद्र मोदी और केजरीवाल के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। क्योंकि दोनों चाहते हैं क‍ि देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्‍पसंख्‍यकों को शासन-प्रशासन व संसाधनों में भागीदारी न मिले। मैंने नरेंद्र मोदी से कह दिया है, आप करें या न करें, लेकिन जिस दिन कांग्रेस की सरकार आएगी, हम आरक्षण को 50 प्रतिशत की सीमा से आगे बढ़ा देंगे। जातिगत जनगणना के प्रस्‍ताव को लोकसभा और राज्यसभा में पास करके दिखाएंगे। केजरीवाल से कहिए कि वो देश के सामने कहें कि आरक्षण की सीमा बढ़ाएंगे, जातिगत जनगणना कराएंगे। हम दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराएंगे।”

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। देश में एक तरफ वो लोग खड़े हैं, जो कुछ भी हो जाए, लेकिन वह संविधान की रक्षा करते रहेंगे। संविधान में साफ लिखा है कि हिंदुस्तान हर एक हिंदुस्तानी का है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं जब तक जिंदा हूं, आप लिख कर ले लो। अगर किसी भी हिंदुस्तानी पर हमला होगा। चाहे वह कोई भी हो, किसी भी धर्म का हो- मुसलमान, हिंदू, सिख, ईसाई हो। किसी भी जाति का हो, दलित हो या पिछड़ा हो। राहुल गांधी वहां आपको उसकी रक्षा करता मिलेगा।”

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भाजपा और आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करने में लगे हुए हैं। वह नफरत फैलाते हैं और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाने का काम करते हैं। हमने संविधान को बचाने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक चार हजार किलोमीटर की यात्रा की।”

–आईएएनएस

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

admin

Read Previous

इंडिया ब्लॉक नाम की वस्तु अब धरती पर नहीं : शाहनवाज हुसैन

Read Next

पिछला साल मुश्किल रहा, मेरे अंदर जीतने का जुनून अभी भी कायम : लक्ष्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com