फार्मूला 1 में भारत के जेहान दारुवाला को अपना पहला टेस्ट ड्राइव मिला

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)| युवा भारतीय रेस ड्राइवर जेहान दारुवाला फॉर्मूला 1 प्रतियोगी बनने के अपने सपने को पूरा करने के एक कदम और आगे बढ़ गए हैं, क्योंकि उन्हें इस सप्ताह इंग्लैंड में सिल्वरस्टोन सर्किट में पूर्व विश्व चैंपियंस मैकलारेन के साथ टेस्ट ड्राइव का मौका मिला है। जेहान मंगलवार और बुधवार को सिल्वरस्टोन सर्किट में मैकलारेन की एमसीएल35एम कार चलाएंगे, नारायण कार्तिकेयन और करुण चंडोक के बाद फॉर्मूला 1 कार चलाने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे।

रेड बुल जूनियर टीम में शामिल दारुवाला ने कहा, “मैं एक एफ वन कार का परीक्षण करने का यह अवसर पाकर वास्तव में उत्साहित हूं। एफ वन कार चलाना मेरा सपना रहा है और यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि बहुत कम लोगों को ऐसा मौका मिलता है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं।”

मुंबई में जन्मा 23 वर्षीय ड्राइवर वर्तमान में एफ2 चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं और उन्होंने सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और ओवरऑल तालिका में तीसरा स्थान पर काबिज है।

हालांकि, एफ1 कार का परीक्षण फॉर्मूला 1 में नियमित रेस ड्राइव पाने की कोई गारंटी नहीं है। फिर भी यह एक युवा ड्राइवर के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि उन्हें टीमों को प्रभावित करने का मौका मिला है।

दारुवाला ने कहा, “एक परीक्षण प्राप्त करना पूर्ण ड्राइव प्राप्त करने की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन यह अभी भी मेरे लिए एफ1 कार के बारे में जानने और भविष्य के लिए युवा ड्राइवरों की तलाश करने वाली टीमों को प्रभावित करने का एक बड़ा अवसर है।”

दारुवाला ने सोमवार को आगे कहा, “मुझे रेड बुल जूनियर टीम, मेरे परिवार और मुंबई फाल्कन्स जैसे प्रायोजकों से समर्थन मिला है, उसके साथ मैकलारेन ने मुझे जो अवसर दिया है, वह मुझे फॉर्मूला 1 में प्रतिस्पर्धा करने के अपने बचपन के सपने को हासिल करने में मदद करेगा।

उन्होंने विभिन्न स्विचों को जानने और एफ वन कॉकपिट का अनुभव प्राप्त करने के लिए सिम्युलेटर पर पहले ही कुछ दिनों तक काम किया है। इसके अलावा, युवा अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं।

हालांकि दारूवाला 2021 मैकलारेन कार चलाएंगे, जो कि एफ1 में मौजूदा लॉट से काफी अलग है। दारुवाला ने कहा कि 2021 कार एफ1 में सबसे तेज थी और एफ1 कार चलाने और इसके बारे में सीखने का अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से काम करेगी।

दारुवाला ने सीजन की शुरुआत में कहा था कि उनका लक्ष्य 2023 सीजन में एफ1 में शामिल होना है। यह पूछे जाने पर कि वह उस सपने को साकार करने के कितने करीब हैं, तो उन्होंने कहा कि हालांकि इस समय वह ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। अभी वह एफ2 सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने और टीमों को भविष्य की भूमिकाओं के लिए प्रभावित करने की उम्मीद कर रहे हैं।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

editors

Read Previous

गलतियों से हम सीखने की कोशिश कर रहे हैं : ऋषभ पंत

Read Next

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम को दी बधाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com