रणजी ट्रॉफी के बाद भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा लेंगे क्रिकेट से संन्यास

नई दिल्ली । भारत के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने घोषणा की है कि वे इस साल 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, जिससे उनके 17 साल लंबे करियर का समापन हो जाएगा।

साहा फिलहाल बेंगलुरु में कर्नाटक के खिलाफ बंगाल के चौथी राउंड मैच की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “क्रिकेट में एक यादगार सफर के बाद, यह मेरा आखिरी सीजन होगा। बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए संन्यास लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। आइए इस सीजन को खास बनाएं।”

39 साल के साहा ने 2022-23 में बंगाल टीम के साथ विवाद के कारण टीम से दूरी बना ली थी। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव देबब्रत दास ने उन पर खेलने से बचने के बहाने बनाने का आरोप लगाया था। लेकिन इस सीजन में साहा ने टीम में वापसी की और रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों में खेला।

साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1353 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। लंबे समय तक वह टीम इंडिया के साथ जुड़े रहे, लेकिन ऋषभ पंत के आने से टीम में उनकी जगह बनाना मुश्किल हो गया, हालांकि वह कई बार दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल होते रहे।

साहा ने दिसंबर 2021 में आखिरी बार भारत के लिए खेला था और 2023 में उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया गया था।

आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले, गुजरात टाइटंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया। साहा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने 2008 से हर सीजन आईपीएल में खेला है। उन्होंने पहले सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के लिए भी खेला है। 2014 के फाइनल में, जब पंजाब किंग्स उपविजेता बनी थी, साहा ने 55 गेंदों पर नाबाद 115 रन बनाकर ऐतिहासिक शतक बनाया था।

–आईएएनएस

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

बुलावायो । भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली...

admin

Read Previous

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़े 2.58 करोड़ कारीगर : एनएसडीसी

Read Next

यूपी में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की पहल, एफडीआई पॉलिसी में किया संशोधन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com