ईरान पर बम बरसाने के लिए क्या अमेरिका से तीन बी-1 बॉम्बर्स ने भरी थी उड़ान!

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेजी से सैन्य संघर्ष में बदल गया है। फरवरी 2026 के अंत में ’ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के नाम से अमेरिका-इजरायल गठबंधन ने ईरान के व्यापक सैन्य ढांचे पर बड़े पैमाने पर वायु, मिसाइल और समुद्री हमले शुरू किए।

इस अभियान में अमेरिकी सैन्य बलों ने तीन बी-1बी (लांसर) भारी बमवर्षक विमान को प्रमुख भूमिका दी, जो रात के समय ईरान के गहरे बैलिस्टिक मिसाइल सुविधाओं और ठोस बंकरों पर हमला करने के लिए सीधे संयुक्त राज्य से उड़ान भरकर लौटे थे।

ओपन-सोर्स फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के विश्लेषकों से इसकी जानकारी मिली है। सबसे पहले मिलिट्री एयर ट्रैकिंग अलायंस के संस्थापक ने इसे प्रकाशित किया। जो लगभग 30 ओपन-सोर्स एनालिस्ट की एक टीम है। ये सैन्य और सरकारी उड़ान गतिविधि का विश्लेषण करती है।

विश्लेषकों के मुताबिक, तीन बी-1 बॉम्बर्स ने हमले करने के लिए यूएस से ईरान तक बिना रुके उड़ान भरी।

एक अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस न्यूज साइट से पुष्टि की कि बॉम्बर्स ने “ईरान में जमीन के ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल और कमांड और कंट्रोल साइट्स” पर हमला किया।

बता दें, बी-1 बॉम्बर दुनिया के सबसे उन्नत विमानों में से एक हैं, जो रडार से बचते हुए भारी 75,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बम गिरा सकते हैं। ये विशेष रूप से किलेबंद या भूमिगत लक्ष्य पर सटीक वार करने के लिए पहचाने जाते हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार ईरान के खिलाफ एयरस्ट्राइक के पहले 24 घंटों में 1,000 से अधिक लक्ष्य पर हमला किया गया, जिसमें मिसाइल साइटों, सैन्य कमान-केंद्रों और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इस बीच ईरान ने भी मिसाइलों और ड्रोन हमले किए, जिससे मध्य पूर्व की स्थिति और अधिक अस्थिर हो गई है। अमेरिका ने यह भी कहा है कि अब तक ईरानी हमले में घायल हुए चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। वैश्विक सुरक्षा पर इसके गंभीर प्रभाव का अनुमान लगाया जा रहा है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

पाकिस्तान: भारत के खिलाफ उगल रहे थे जहर, संसद में लगो ‘गो जरदारी गो’ और ‘खान को रिहा करो’ नारे

Read Next

पीएम मोदी और मार्क कार्नी के बीच ईरान की स्थिति पर हुई चर्चा, भारत ने की शांति की अपील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com