उन्नति की विजयी शुरूआत के साथ 7 भारतीय शटलरों ने एशिया जूनियर चैंपियनशिप में जीत दर्ज की

नई दिल्ली: टॉप सीड उन्नति हुड्डा समेत सात भारतीय शटलरों ने अपने-अपने मैच जीतकर मंगलवार को थाईलैंड के नोंथबुरी में बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप 2022 में अभियान की शानदार शुरूआत की। अंडर-17 महिला एकल राउंड-आफ-64 मैच में ओडिशा ओपन चैंपियन उन्नति ने जापान की मिसाटो सासाकी को केवल 24 मिनट में 21-11, 21-5 से हराया। बुधवार को राउंड आफ 32 के मैच में उन्नति का सामना इंडोनेशिया की डिया नूर फडिला से होगा।

अन्य अंडर-17 महिला एकल मैच में अनमोल खरब ने अपने दोनों मैच जीतकर 32 के दौर में प्रवेश किया। सबसे पहले, उन्होंने सिंगापुर की चुजेई जेनिफर को 21-11, 21-14 से हराया और फिर इंडोनेशिया की वेनिंग सबरीना को 21-19, 21-10 से मात दी। अनमोल अब बुधवार को थाईलैंड के रत्नाचा सोमपोच के खिलाफ खेलेंगी।

संप्रीति पाल को अंडर-15 महिला एकल राउंड आफ 128 मैच में इंडोनेशिया की कीरा इंद्रियान से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। भारतीय शटलर ने पहला गेम 21-12 से जीता, लेकिन दूसरे गेम में 7-21 से हारने के बाद तीसरे गेम में वापसी करते हुए 21-15 से जीत दर्ज की और मैच 48 मिनट में खत्म कर दिया। वह अगले दौर में बुधवार को जापान की रिया हागा से भिड़ेंगी।

जिया रावत अंडर-17 महिला एकल राउंड-आफ-64 मैच में थाईलैंड की पीरया वेचावोंग से हार गईं और उन्हें 11-21, 21-14 और 21-10 से हार का सामना करना पड़ा।

अंडर-15 पुरुष एकल के पहले दौर के मैच में, तीन भारतीय शटलर- अभिनव गर्ग, अनीश थोप्पानी और मोहम्मद अली मीर ने अपने-अपने मैच जीते और 64 के दौर में चले गए। जबकि अभिनव और अनीश ने थाईलैंड के चिन्नापत सीनगपन और जापान के खिलाफ तीन गेमों में जीत हासिल की।

अंडर-17 पुरुष एकल वर्ग में ध्रुव नेगी ने सिंगापुर के एनगे जू जिन को 43 मिनट तक चले करीबी मुकाबले में 21-19, 19-21, 21-17 से हराया जबकि अंश नेगी जापानी खिलाड़ी से राउंड 64 के मैच में 20-22, 21-16, 12-21 से हार गए।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

editors

Read Previous

प्रधानमंत्री मोदी ने किया महाकाल लोक का लोकार्पण

Read Next

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दुर्लभ प्रजाति के 9 पक्षियों को बीएसएफ ने तस्करी से बचाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com