पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को एमएलसी पद के लिए नामित किया गया, पार्टी हाईकमान का जताया आभार

नई दिल्ली । तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रोफेसर कोडंडाराम रेड्डी को विधान परिषद (एमएलसी) के लिए नामित करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट बैठक में नामों पर मुहर लगाई गई। इस निर्णय को लेकर खेल जगत और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच, अजहरुद्दीन ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना में राज्यपाल कोटे के अंतर्गत एमएलसी पद के लिए मुझे मनोनीत करने के कैबिनेट के फैसले से मैं बेहद सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल को उनके विश्वास और आशीर्वाद के लिए हार्दिक धन्यवाद।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू और कैबिनेट, टीपीसीसी अध्यक्ष महेश गौड़ और तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराज के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने राज्य की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

इससे पहले, तेलंगाना के जुबली हिल्स सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी उम्मीदवार के तौर पर अजहरुद्दीन का नाम सामने आया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। हालांकि, राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अब विधान परिषद भेजने का फैसला लिया है।

अजहरुद्दीन 2009 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से लोकसभा सांसद बने थे। 2014 में उन्हें राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से टिकट मिला, लेकिन वे हार गए। 2018 में उन्हें तेलंगाना कांग्रेस का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया था। 2023 में उन्हें जुबली हिल्स से टिकट मिला था, लेकिन वे चुनाव हार गए।

बीआरएस नेता मागांती गोपीनाथ ने उन्हें चुनाव में हराया था। बाद में, विधायक मागांती गोपीनाथ के निधन के बाद जुबली हिल्स सीट खाली हो गई है, जिसके बाद उपचुनाव होने थे। अजहरुद्दीन ने इस सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की थी।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

तमीम इकबाल की क्रिकेट के बाद राजनीति में एंट्री, लड़ेंगे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का चुनाव

Read Next

फर्जी आरटीओ चालान के बहाने फिल्म निर्देशक संजय छेल से ठगी, मामला दर्ज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com