ओडिशा की रस्मिता साहू ने खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में स्वर्ण पदक जीता

श्रीनगर । ओडिशा की रस्मिता साहू ने श्रीनगर में चल रहे खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 में महिलाओं की 200 मीटर कैनो सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीता है। श्रीनगर की प्रतिष्ठित डल झील में केरल और मध्य प्रदेश के एथलीटों से आगे रहते हुए 53.53 सेकंड का समय निकालते हुए उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया।

रस्मिता साहू की यह सफलता न सिर्फ उनके लिए बल्कि भारत के लिए भी बेहद अहम है। आगे चलकर वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में वह देश में लोकप्रिय चेहरा बन सकती हैं।

रस्मिता साहू को श्रीनगर में मिली सफलता उनके वर्षों के लंबे और अथक संघर्ष का परिणाम है।

23 साल की साहू ओडिशा के कटक के चौद्वार के एक मछुआरा समुदाय से ताल्लुक रखने वाली हैं। जब वह 9 साल की थीं, उनके पिता एक मोटर दुर्घटना (2011) में गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पांच सदस्यों वाले परिवार में आजीविका की समस्या उत्पन्न हो गई। 2015 में उनकी मां का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

बता दें कि मछुआरे परिवार में पैदा होने और तैराकी आने के बाद भी रस्मिता ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। एक दोस्त की सलाह पर वह जल क्रीड़ा के क्षेत्र में आगे बढ़ने को प्रेरित हुई। दोस्त ने सलाह दी थी कि ओडिशा के जगतपुर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में दाखिला लेने और कैनोइंग, कयाकिंग और नौकायन का प्रशिक्षण लेने से उन्हें वजीफा मिल जाएगा। इस सलाह ने रस्मिता की जिंदगी बदल दी और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वह कहती हैं कि हमारे पास आर्थिक तंगी थी। इसलिए इस फैसले को लेने के लिए मैंने ज्यादा नहीं सोचा। मैंने कैनोइंग में एक ट्रायल दिया और मेरा चयन हो गया।

एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद रस्मिता ओडिशा पुलिस में 2024 से कार्यरत हैं और चार सदस्यों वाले परिवार की देखभाल करती हैं।

उत्तराखंड में आयोजित पिछले राष्ट्रीय खेलों में, उन्होंने कैनोइंग महिला युगल में रजत और कैनोइंग एकल महिला स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने भोपाल में कैनोइंग महिला एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

अपने संघर्षों को याद करते हुए रस्मिता कहती हैं, “हम एक झोपड़ी में रहते थे और मेरे पिता मछुआरे के रूप में ज्यादा कमाई नहीं कर पाते थे, लेकिन वाटर स्पोर्ट्स ने मेरे करियर को बदल दिया। अब हम आराम से रहते हैं और मैं अपने परिवार के लिए एक घर बनवा रही हूं।”

रस्मिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच लैशराम जोहानसन सिंह को दिया है।

उन्होंने कहा, “जब मैंने राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भाग लेना शुरू किया, तो मेरे पास यात्रा और डाइट के पैसे नहीं थे। मेरे कोच मुझे पैसे देते थे ताकि मैं यात्रा कर सकूं, अच्छा खाना खा सकूं और बेहतर प्रदर्शन कर सकूं।”

आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, “वह अब 2026 एशियाई खेलों की तैयारी कर रही हैं, जो 19 सितंबर, 2026 से 4 अक्टूबर, 2026 तक जापान में आयोजित होंगे।”

रस्मिता ने कहा, “मैं एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं और इस सपने को पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगी। हाल ही में, हमने मगरमच्छों से भरे एक जलाशय में अभ्यास किया। मैंने भी उसी जलाशय में अभ्यास किया, जहां हीराकुंड बांध के निकास के कारण पानी का प्रवाह तेज था।”

खेलो इंडिया स्पोर्ट्स के लिए कश्मीर आकर रस्मिता खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कश्मीरी मौसम और व्यंजनों का आनंद लिया।

रस्मिता के कोच ने कहा, “मैं 2020 से उसे जूनियर से लेकर सीनियर स्तर तक लगातार प्रशिक्षित कर रहा हूं। उसने 2018 के स्पेशल एरिया गेम्स में अपनी पहली छाप छोड़ी थी। तब से, उसने एक लंबा सफर तय किया है और मुझे उम्मीद है कि वह 2026 एशियाई खेलों में पदक जीतेगी।”

–आईएएनएस

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

वडोदरा । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 110 रन का टारगेट दिया है।...

दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट...

बीपीएल: तंजीद हसन का शतक, रॉयल्स को 63 रन से हराकर राजशाही वॉरियर्स ने जीता खिताब

ढाका । राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला...

दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नहीं खेलेंगे अक्षर-बुमराह

रायपुर । भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को जारी दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

हरारे । बेन मेयस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 65 गेंदों में यह कारनामा किया, लेकिन...

admin

Read Previous

ट्रंप की टैरिफ नीति की आलोचना पड़ी भारी, पूर्व एनएसए के घर एफबीआई का छापा

Read Next

ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में जीतना हुआ मुश्किल, पिछले 4 वनडे में नहीं छू सकी 200 का आंकड़ा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com