सीपीएल 2025 : ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान बने निकोलस पूरन

नई दिल्ली । कैरेबियन प्रीमियर लीग-2025 (सीपीएल) की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है, जिससे ठीक पहले निकोलस पूरन को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) का कप्तान नियुक्त किया गया है।

निकोलस पूरन कीरोन पोलार्ड की जगह लेंगे, जिन्हें साल 2019 में टीम की कमान सौंपी गई थी। उस वक्त पोलार्ड ने ड्वेन ब्रावो की जगह ली।

निकोलस पूरन सीपीएल में अब तक कुल तीन टीमों की ओर से 114 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 28.12 की औसत के साथ 2,447 रन बनाए। इस दौरान पूरन ने तीन शतक और 13 अर्धशतक जड़े। इस लीग में पूरन के बल्ले से 176 छक्के और 159 चौके देखने को मिले हैं।

पूरन टी20 सर्किट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। इस क्रिकेटर ने सीपीएल के पहले सीजन में टीकेआर की ओर से ही खेला था। उस समय इस टीम को त्रिनिदाद और टोबैगो रेड स्टील के नाम से जाना जाता था। सीपीएल में डेब्यू के समय पूरन महज 17 साल के थे।

इसके बाद निकोलस पूरन ने बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेला। साल 2022 में उन्होंने एक बार फिर टीकेआर के लिए वापसी की।

वर्तमान में, वह एमएलसी में एमआई न्यूयॉर्क और आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स के कप्तान भी हैं।

पूरन ने कहा, “ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह सौभाग्य की बात है कि मुझे इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है। मैं इस टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं ज्यादा से ज्यादा सही फैसले लूंगा। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जो ब्रावो से पोलार्ड और अब मुझ पर आई है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए सबसे संतोषजनक बात यह है कि पोलार्ड अभी भी खेल रहे हैं। सुनील नारायण और आंद्रे रसेल भी टीम में हैं। मैदान पर उनका नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

–आईएएनएस

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ आपदा पर राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने जताई संवेदना

Read Next

वोटर लिस्ट से दलितों-पिछड़ों के नाम कटवा रही भाजपा : राहुल गांधी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com