वैभव सूर्यवंशी ने ‘अंडर 19 वर्ल्ड कप’ में रचा इतिहास

बुलावायो । वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 294 दिन की उम्र में अंडर 19 वर्ल्ड कप डेब्यू करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने भारतीय मूल के नीतीश कुमार का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 15 साल और 245 दिन की उम्र में कनाडा के लिए डेब्यू किया था।

वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में 4 गेंदों का सामना करते हुए महज 2 रन बनाए। भले ही वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में अपने बल्ले से फैंस को खुश नहीं कर सके, लेकिन टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित मुकाबला डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 6 विकेट से अपने नाम किया।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएसए की टीम 35.2 ओवरों में महज 107 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए नीतीश सुदिनी ने 52 गेंदों में 4 चौकों के साथ 36 रन की पारी खेली। इनके अलावा, अदनित झांब ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से हेनिल पटेल ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले।

बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत को जीत के लिए 37 ओवरों में 96 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम इंडिया ने 17.2 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से अभिज्ञान कुंडू ने 41 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 19 रन की पारी खेली। इनके अलावा, विहान मल्होत्रा ने 18 रन की पारी खेली, जबकि कनिष्क चौहान 10 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से ऋत्विक अप्पिडी ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि ऋषभ सिंपी और उत्कर्ष श्रीवास्तव को 1-1 सफलता हाथ लगी।

भारतीय टीम 17 जनवरी को ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी। यह मैच बुलावायो के इसी मैदान पर खेला जाना है। इसके बाद 24 जनवरी को टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

–आईएएनएस

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

बुलावायो । भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली...

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

admin

Read Previous

‘जन नायकन’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट का फिल्म निर्माताओं राहत देने से इनकार, मद्रास हाईकोर्ट ही करेगा फैसला

Read Next

बीएमसी चुनाव में 140 से 150 सीट जीतेंगे: रामदास आठवले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com