महिला क्रिकेट विश्व कप: शरद पवार समेत कई राजनेताओं ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई

मुंबई । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को खेल, मनोरंजन और राजनीतिक जगह से बधाई देने का सिलसिला जारी है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने जो नया इतिहास रचा है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। हमारी बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘नारी शक्ति’ ही भारत की असली ताकत है। सभी विजयी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई!”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “भारत की ऐतिहासिक जीत। विश्व कप जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। दीप्ति शर्मा का क्या ही जादुई और मैच जिताऊ स्पेल था… वाकई लाजवाब। पूरी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अद्भुत धैर्य, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है। भारत को अपनी महिला सितारों पर गर्व है।”

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वन-डे विश्व कप जीतने पर पूरे देश को हार्दिक बधाई। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि भारतीय टीम ने पहली बार विश्व कप जीता है। इस प्रतियोगिता में शुरुआती कठिनाइयों के बाद जैसी सफलता हासिल की है, वह बेहद प्रशंसनीय है। मैं पूरी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “भारतीय टीम को विश्व कप जीत की हार्दिक बधाई! आपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।”

शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने लिखा, “विश्व चैंपियन! आईसीसी महिला विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम! सभी खिलाड़ियों और आज पूरे देश को हार्दिक बधाई जिन्होंने यह मैच देखा और जीत तक तालियां बजाईं!”

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले को 52 रन से जीतकर भारतीय टीम महिला वनडे विश्व क्रिकेट की नई चैंपियन बनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 5 और शेफाली ने 2 विकेट लिए।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

भारत की महिला वनडे विश्व कप जीत के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी रचा इतिहास

Read Next

बिहार: मोकामा में आचार संहिता उल्लंघन पर मामला दर्ज, ललन सिंह और सम्राट चौधरी के रोड शो पर कार्रवाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com