भारत बनाम साउथ अफ्रीका : वनडे सीरीज के पहले ही मैच में इतिहास रचेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

नई दिल्ली । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला रांची में आयोजित होगा। इस मैच के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी इतिहास रच देगी।

इस मुकाबले के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ कोहली-रोहित की जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी, जिन्होंने एक साथ 391 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। फिलहाल रोहित-कोहली की जोड़ी ने भी इतने ही मैच एक साथ खेले हैं।

सचिन तेंदुलकर के अलावा, राहुल द्रविड़ ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ 369 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह जोड़ी लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। वहीं, सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले 367 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में एक साथ नजर आ चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली के साथ 341 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह जोड़ी लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जबकि विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की जोड़ी 309 मुकाबलों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाई है। ऐसे में टीम इंडिया सीमित ओवरों की सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरे मैच का आयोजन होगा। सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में साल 1991 से अब तक कुल 94 मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीकी टीम ने अब तक 51 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि भारत ने 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की। इनके अलावा, 3 मुकाबले बेनतीजा रहे।

–आईएएनएस

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

admin

Read Previous

दिल्ली में फिल्म ‘120 बहादुर’ टैक्स फ्री, फरहान अख्तर ने सीएम रेखा गुप्ता का जताया आभार

Read Next

सरकार को अगर डेमोक्रेसी में विश्वास है तो मुख्य चुनाव आयुक्त को हटा देना चाहिए: अशोक गहलोत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com