दिल्ली में फिल्म ‘120 बहादुर’ टैक्स फ्री, फरहान अख्तर ने सीएम रेखा गुप्ता का जताया आभार

नई दिल्ली । अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ’120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। अब एक हफ्ते बाद फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

अपनी फिल्म को मिले इस रिस्पांस से फरहान अख्तर खुश हैं और उन्होंने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है।

फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर ‘120 बहादुर’ के टैक्स फ्री होने की जानकारी देते हुए पोस्ट किया है। फिल्म का पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा, “दिल्ली में अब ‘120 बहादुर’ टैक्स फ्री हो गई है। दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं। उनके इस समर्थन से साहस की यह कहानी और भी दूर तक पहुंच जाएगी।”

मतलब अगर आप शुक्रवार को फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदेंगे तो टिकट के पैसे कम देने होंगे। ये फैसला उस वक्त लिया गया है, जब आज शुक्रवार को पर्दे पर ‘गुस्ताख इश्क’ और ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार रात फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “ऐतिहासिक युद्ध फिल्म 120 बहादुर, 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में बहादुरी से लड़ने वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के असाधारण साहस, नेतृत्व और बलिदान को श्रद्धांजलि देती है।”

उन्होंने लिखा, “यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरक नेतृत्व पर प्रकाश डालती है, जिनके कार्य और बलिदान भारत के सैन्य इतिहास में साहस के एक विशिष्ट प्रतीक हैं। वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में इस फिल्म को कर-मुक्त करने का निर्णय लिया है। फिल्म के निर्माताओं को बधाई।”

इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने फिल्म की तारीफ की थी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि फिल्म देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों की बहादुरी को दिखाती है, जो हर मुश्किल हालात में देश की सीमाओं पर रहकर हमारी रक्षा करते हैं। ये एक सच्ची कहानी है, जिसे पर्दे पर बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है। ये फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए। हमारे देश के युवाओं को पता होना चाहिए कि युद्ध में एक सैनिक और पूरा देश कैसे मिलकर मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हैं।

–आईएएनएस

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स...

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, ‘ऐश्वर्य’ की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के ‘जादूगर’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके जीवन और करियर के कई बंद दरवाजे धीरे-धीरे खोल...

नेटफ्लिक्स पर लौट रहे ‘ढिंढोरा’ और सैफ अली खान, जानें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी लिस्ट

मुंबई । नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया। ये प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के सामाजिक और...

‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत

मुंबई । तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर...

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई...

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें ‘द 50’, इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

मुंबई । रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू...

दिल्ली में खुला अनुपम खेर का नया एक्टिंग स्कूल, कहा, राजधानी अब साहस और कला का घर बन गई

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा में वर्सटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन...

सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया निरहुआ को भोजपुरी का सुपरस्टार

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में...

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

admin

Read Previous

दिल्ली पुलिस ने कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार

Read Next

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : वनडे सीरीज के पहले ही मैच में इतिहास रचेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com