न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के बाद हुई, जब लंदन के एक नाइटक्लब में हुई घटना की वजह से स्टोक्स दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे।

35 वर्षीय स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन से पहले टीम के साथियों को अपने फैसले के बारे में बताया। स्टोक्स मैच के आखिरी दो दिन खेलेंगे और फिर उस करियर को अलविदा कह देंगे, जिसने इंग्लैंड को क्रिकेट के कई यादगार पल दिए हैं।

भावुक स्टोक्स ने चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले टीम से बात की और सभी से पूरे जोश के साथ मैच खत्म करने को कहा। इंग्लैंड क्रिकेट के पोस्ट किए गए एक वीडियो में स्टोक्स ने कहा, “वजहें बाद में बताई जा सकती हैं, लेकिन मैंने इस टीम, आप लोगों और मुझसे पहले खेलने वालों के लिए कई मुश्किल दौर देखे हैं। मुझे एक और मुश्किल दौर से गुजरना है। मैं बस यही चाहता हूं कि सभी ऐसा ही करें। हमें अभी बहुत मेहनत करनी है। मैं बस इतना चाहता हूं कि नतीजा चाहे जो भी हो, जब हम मैदान से बाहर निकलें तो पता हो कि इस ग्रुप ने पिछले दो दिनों में अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं बस यही चाहता हूं कि हर कोई न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि टीम के लिए भी पूरी कोशिश करे। मैंने अपनी भावनाओं को संभाल लिया है। अब काम पर लगने का समय आ गया है।”

इंग्लैंड क्रिकेट ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इंग्लैंड के अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक, बेन स्टोक्स ने इस टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया है। बेन, आप इस टीम के लिए सबसे प्रेरणादायक कप्तान, नेता और दिग्गज रहे हैं, जिसकी टीम कभी उम्मीद कर सकती थी। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और संन्यास के लिए आपको शुभकामनाएं देते हैं। इंग्लैंड अब कभी वैसा नहीं रहेगा।”

इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स नाइट कर्फ्यू तोड़ने और क्लब विवाद में शामिल होने के बाद न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे, जिसके बाद उन्हें कप्तानी से हटाने के साथ टीम से बाहर करने की बात चल रही थी। तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि स्टोक्स जल्द संन्यास ले सकते हैं। ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड की कप्तानी संभालने के लिए लौटने से पहले, स्टोक्स ने सिर्फ ‘इस हफ्ते’ टीम की कप्तानी करने की बात कही थी, जिससे आगे क्या होने वाला है, इसका संकेत मिल गया था।

स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन मैच-विनर में से एक के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2019 के रोमांचक फाइनल में नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर उन्होंने इंग्लैंड को उसका पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जिताया था। छह हफ्ते बाद, हेडिंग्ले में उनकी शानदार नाबाद 135 रनों की पारी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज की सबसे बड़ी जीतों में से एक के लिए प्रेरित किया। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड की जीत में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर में 122 मैच खेले हैं, जबकि 114 वनडे के अलावा 43 टी20 मुकाबलों में इंग्लिश टीम का हिस्सा रहे हैं।

–आईएएनएस

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

admin

Read Next

सेशेल्स के साथ भारत ने संबंधों को दी नई मजबूती, 1250 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com