दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया

मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। खराब बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ने निराश किया और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच को 4 विकेट से गंवा दिया।

126 रन के मामूली लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को कप्तान मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तेज और मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने 4.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। हेड 15 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। मार्श ने दूसरे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस के साथ 36 रन की साझेदारी की। मार्श 26 गेंद पर 4 छक्कों और 2 चौकों से सजी 46 रन की पारी खेल कर आउट हुए। टिम डेविड 1, इंग्लिस 20, मिचेल ओवन 14 और मैट शॉर्ट 0 पर आउट हुए। स्टोइनिस 6 और बार्टलेट शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही थी। पूरी टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई।

भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रन की पारी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने खेली। अभिषेक ने 37 गेंद की अपनी पारी में 2 छक्के और 8 चौके लगाए। अभिषेक नौंवे विकेट के रूप में आउट हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हर्षित राणा ने 33 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। राणा ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दो अंकों में नहीं जा सका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की। हेजलवुड ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने 2, नाथ एलिस ने 2, जबकि मार्क्स स्टॉयनिस ने 1 विकेट लिए।

–आईएएनएस

5 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

नई दिल्ली । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। दोनों देशों ने अब तक कुल 31 मैच खेले हैं, जिसमें...

एमएलएस कप जीतने के बाद लियोनल मेसी ने मियामी के दृढ़ संकल्प की तारीफ की

नई दिल्ली । इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी ने क्लब की एमएलएस कप जीत का श्रेय अपने साथियों के दृढ़ संकल्प को दिया है। उन्होंने कहा कि टीम ने...

आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर : एम15 ग्वालियर के सेमीफाइनल में पहुंचे दिग्विजय प्रताप सिंह

ग्वालियर । दिग्विजय प्रताप सिंह ने कजाकिस्तान के चौथे सीड ग्रिगोरी लोमाकिन को सीधे सेटों में शिकस्त देकर आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह...

ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं पैट कमिंस: स्टीव स्मिथ

ब्रिसबेन । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज (2024-25) का दूसरा टेस्ट ब्रिसबेन में गुरुवार से शुरू हो रहा है। पैट कमिंस इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा...

आईपीएल की तरह एसए 20 ने बदली साउथ अफ्रीकी क्रिकेट की तस्वीर: जैक्स कैलिस

नई दिल्ली । साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टूर्नामेंट में पुरुषों की टीम में प्रतिस्पर्धात्मकता में हालिया बढ़ोतरी का श्रेय एसए-20 को दिया...

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : वनडे सीरीज के पहले ही मैच में इतिहास रचेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

नई दिल्ली । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला रांची में आयोजित होगा। इस मैच के साथ विराट...

गुवाहाटी टेस्ट : सेनुरन मुथुसामी ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका 400 के पार

गुवाहाटी । सेनुरन मुथुसामी की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विशाल स्कोर की ओर अपने कदम बढ़ा दिए...

अंचिता शेउली : बचपन में पिता को खोया, घर चलाने के लिए मां के साथ मिलकर किया काम, चुनौतियों से लड़कर वेटलिफ्टर बने

नई दिल्ली । वेटलिफ्टर अंचिता शेउली ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमखम के बूते पहचान बनाई है। इस युवा प्रतिभा ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। शेउली...

एशेज : सिर्फ 2 दिनों में खत्म हुआ पर्थ टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

पर्थ । ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में खेले गए एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ...

गौतम गंभीर को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट से कोविड दवा मामले में दर्ज केस हुआ खारिज

नई दिल्ली । भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर,...

इकलौता बल्लेबाज, जिसके नाम एशेज में ‘5 हजार’ से ज्यादा रन

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साल 1882 से अब तक एशेज में कुल 345 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने...

जर्मनी और नीदरलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

नई दिल्ली । स्लोवाकिया को 6-0 से शिकस्त देकर जर्मनी ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यूरोपीय दिग्गजों के साथ नीदरलैंड्स भी विश्व कप में...

admin

Read Previous

सैम ऑल्टमैन ने 7 साल पहले की थी टेस्ला कार बुक, लंबे समय से कर रहे हैं रिफंड का इंतजार

Read Next

झूठ और पाखंड पर टिकी है भाजपा की बुनियाद: अखिलेश यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com