दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी तैजुल इस्लाम और नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी को पछाड़कर करियर में दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने मई 2021 में यह खिताब अपने नाम किया था।

मुशफिकुर रहीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के तहत पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को 2-0 से टेस्ट सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 39 वर्षीय मुशफिकुर ने दो टेस्ट मुकाबलों में 63.25 की औसत से 253 रन बनाए। इससे बांग्लादेशी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में ऊपर आने में मदद मिली।

मुशफिकुर ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 71 रन बनाए थे, जिसके बाद 22 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 137 रन बनाए थे।

अवॉर्ड मिलने के बाद मुशफिकुर ने कहा, “फिर से आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना बहुत सम्मान की बात है। मुझे इसकी बहुत खुशी है कि यह सम्मान मुझे टेस्ट क्रिकेट में मेरे प्रदर्शन के लिए मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ हमारी यादगार सीरीज जीत में मेरे साथी खिलाड़ी तैजुल ने अहम भूमिका निभाई। यह जीत हम सभी लंबे समय तक याद रखेंगे। हमारी जीत से हमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में ऊपर आने में भी मदद मिली, जिससे टीम के लिए यह उपलब्धि और भी खास हो गई है। मैं अपने साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का उनकी मदद के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आगामी महीनों में बांग्लादेश की सफलता में और योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।”

मुशफिकुर रहीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन, लीडरशिप और दबाव में खेलने की काबिलियत की वजह से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड मिला और बांग्लादेश ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की।

यह नया सम्मान बांग्लादेश क्रिकेट के लिए मुशफिकुर की अहमियत को दिखाता है। मुशफिकुर अपने इंटरनेशनल करियर के आखिरी पड़ाव पर होने के बावजूद टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनके प्रदर्शन ने न सिर्फ सीरीज में यादगार जीत दिलाई, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बांग्लादेश की उम्मीदों को भी मजबूत किया है।

–आईएएनएस

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com