टी20 सीरीज: ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की, तीसरे नंबर पर खेलेंगे

नागपुर । भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज बुघवार से हो रहा है। पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम टी20 सीरीज जीतने और विश्व कप से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए तैयार है। मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन को लेकर अहम बयान दिया है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे और वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। सूर्यकुमार के बयान के बाद ईशान किशन की लगभग 26 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी पक्की मानी जा रही है।

ईशान ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, जो टी20 था, 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था। इसके बाद से वह टीम से लगातार बाहर चल रहे थे। घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए ईशान की भारतीय टीम में वापसी हुई है।

ईशान की भारतीय टीम में वापसी तो हो गई थी, लेकिन उनका टीम में जगह बनना तब तक मुश्किल था, जब तक पूर्व से स्थापित खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म होकर प्लेइंग इलेवन से बाहर न जाएं। तिलक वर्मा का इंजरी की वजह से पहले तीन टी20 से बाहर होना ईशान के लिए लकी साबित हुआ है, और ईशान तिलक की जगह ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज और ओपनर के रूप में संजू सैमसन पहली पसंद हैं।

ईशान किशन मूल रूप से ओपनर हैं, लेकिन कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मध्यक्रम में खेल चुके हैं। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए तीसरा नंबर उनके लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है। 2021 में टी20 में डेब्यू करने वाले ईशान ने 32 मैचों की 32 पारियों में 6 अर्धशतक लगाते हुए 796 रन बनाए हैं।

–आईएएनएस

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

बुलावायो । भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली...

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

admin

Read Previous

भूपेंद्र यादव ने एनसीआर शहरों में वायु प्रदूषण पर सख्त एक्शन प्लान की समीक्षा की

Read Next

भारत के खिलाफ पाकिस्तान के गुप्त अभियानों का गेटवे बन रहा बांग्लादेश: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com