एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

यह शूटिंग इवेंट्स 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच आइची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग रेंज में होंगे। हालांकि, चयनित एथलीट्स ने युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) की ओर से तय किए गए क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड्स को पूरा किया था, लेकिन गेम्स की आयोजन समिति की तरफ से लगाई गई सख्त डायनामिक कोटा लिमिट के कारण अंतिम सूची में कुल 30 खिलाड़ी (15 पुरुष और 15 महिलाएं) शामिल हैं।

एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम के बारे में एनआरएआई के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने कहा, “आज भारतीय शूटिंग में टैलेंट की असाधारण गहराई और क्वालिटी को देखते हुए इस टीम को चुनना एक चुनौतीपूर्ण काम था। 36 इवेंट स्लॉट में भागीदारी वाले प्रोग्राम के लिए 30 एथलीट्स की सीमा को देखते हुए, सिलेक्शन कमेटी ने विस्तृत मूल्यांकन किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अंतिम टीम भारत का सबसे मजबूत प्रतिनिधित्व करे और सभी इवेंट्स में प्रतिस्पर्धात्मक सफलता के लिए सबसे अच्छा मौका दे। यह टीम भारतीय शूटिंग की ताकत, गहराई और विविधता को दर्शाती है। हमें भरोसा है कि यह टीम शानदार ढंग से भारत का प्रतिनिधित्व करेगी और आइची-नागोया में देश का नाम रोशन करेगी।”

हाल के महीनों में भारत के शूटर्स ने इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट्स में देश की बढ़ती काबिलियत का पता चलता है। हाल ही में खत्म हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय एथलीट्स ने कई बार पोडियम पर जगह बनाई।

म्यूनिख वर्ल्ड कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ईशा सिंह का गोल्ड मेडल और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। इसके अलावा, एशियन गेम्स की तैयारी के बीच, सुरुचि सिंह और ईशा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर भारत के शूटिंग प्रोग्राम की मजबूती और निरंतरता को साबित किया है।

राइफल और पिस्टल टीम

10 मीटर एयर राइफल मेंस: पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लन, रुद्रंक्ष बालासाहेब पाटिल।

10 मीटर एयर राइफल विमेंस: इलावेनिल वलारिवान, सोनम उत्तम मस्कर, विदरसा विनोद।

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मेंस: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार, रुद्रंक्ष बालासाहेब पाटिल।

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन विमेंस: आशी चौकसे, विदरसा के विनोद, तिलोत्तमा सेन।

10 मीटर एयर पिस्टल मेंस: केदारलिंग बी. उचागांवे, गौरव, कमलजीत।

10 मीटर एयर पिस्टल विमेंस: सुरुचि, ईशा सिंह, मनु भाकर।

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष: अनीश।

25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल विमेंस: ईशा सिंह, मनु भाकर, राही सरनोबत।

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम: पार्थ राकेश माने, एलावेनिल वलारिवन।

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम: केदारलिंग बी. उचागनवे, सुरुचि।

शॉटगन टीम

ट्रैप विमेंस: किनान चेनाई, अहवर रिज़वी, शपथ भारद्वाज।

ट्रैप विमेंस: नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत।

स्कीट मेंस: अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान।स्कीट मेंस: परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

Read Next

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com