आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर : एम15 ग्वालियर के सेमीफाइनल में पहुंचे दिग्विजय प्रताप सिंह

ग्वालियर । दिग्विजय प्रताप सिंह ने कजाकिस्तान के चौथे सीड ग्रिगोरी लोमाकिन को सीधे सेटों में शिकस्त देकर आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन कोर्ट में राउंडग्लास टेनिस एकेडमी के एथलीट दिग्विजय सिंह ने ग्रिगोरी को 7-6, 6-2 से मात दी।

अब दिग्विजय सिंह का अगला मुकाबला टॉप सीड आर्यन शाह से होगा, जिन्होंने अभिनव संजीव शनमुगम को 6-3, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की है।

राउंडग्लास के एक अन्य एथलीट, नितिन कुमार सिन्हा को क्वार्टर फाइनल में मान केशरवानी के हाथों 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। केशरवानी अपने अगले मुकाबले में रोहन मेहरा का सामना करेंगे, जिन्होंने राघव जयसिंघानी को तीन सेटों में 6-7, 6-1, 6-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

डबल्स कैटेगरी में, भारत के इशाक इकबाल और कजाकिस्तान के ग्रिगोरी लोमाकिन की टॉप सीडेड जोड़ी ने चौथी सीडेड आर्यन लक्ष्मणन और मनीष सुरेशकुमार को 6-4, 6-4 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। अब उनका सामना आर्यन शाह और अथर्व शर्मा की दूसरी सीडेड जोड़ी से होगा, जिन्होंने आदित्य बालसेकर और मान केशरवानी को 6-3, 6-4 से हराया है।

टॉप सीड आर्यन शाह ने ऑस्ट्रेलिया के एड्रियन आर्कन के खिलाफ 6-2, 6-4 से जीत हासिल करते हुए अंतिम 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही रोहन मेहरा ने भी दूसरे राउंड के मुकाबले में राउंडग्लास के हितेश चौहान को 6-4, 6-2 से हराया।

अन्य मुकाबलों में राघव जयसिंघानी ने दिमित्री बेसोनोव पर 6-4, 7-6 से जीत हासिल की। वहीं, मान केशरवानी ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद राउंडग्लास के अर्जुन राठी को 3-6, 6-4, 6-2 से हराकर शानदार वापसी की, जबकि कजाकिस्तान के ग्रिगोरी लोमाकिन ने सार्थक सुदेन पर 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। ​​

राउंडग्लास टेनिस एकेडमी के 10 एथलीट्स ने 15,000 डॉलर के टूर्नामेंट के लिए एंट्री सुनिश्चित की थी। हितेश चौहान, दिग्विजय प्रताप सिंह और नितिन कुमार सिन्हा मेन ड्रॉ में खेले, जबकि अर्जुन राठी, शंकर हेइसनम, विवान बिदासरिया, आश्रव्य मेहरा, आदित्य मोर, तनुश घिल्डियाल और काहीर वारिक टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाइंग के जरिए मेन ड्रॉ में आए।

–आईएएनएस

विराट कोहली ने तेंदुलकर, सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ा

इंदौर । विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में रविवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में शानदार शतक लगाया। विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 85वां शतक...

‘सूर्यवंशी ने मैच्योरिटी और धैर्य दिखाया’, बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ जीत के बाद बोले म्हात्रे

बुलावायो । भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपने युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव ने दबाव भरे हालात में भी...

वैभव सूर्यवंशी ने ‘अंडर 19 वर्ल्ड कप’ में रचा इतिहास

बुलावायो । वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 294 दिन की उम्र में अंडर 19 वर्ल्ड कप डेब्यू करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने भारतीय मूल के नीतीश...

भारत बनाम न्यूजीलैंड: डेरिल मिशेल का नाबाद शतक, 7 विकेट से जीत के साथ सीरीज में बराबरी पर मेहमान

राजकोट । न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन...

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कोहली ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 28 हजार रन

वडोदरा । विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीरीज की शुरुआत से पहले इस मुकाम...

राहुल द्रविड़: एक विनम्र खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर कोच भारत को दिलाए वर्ल्ड कप खिताब

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के आदर्श हैं। 'द वॉल' के नाम से प्रसिद्ध द्रविड़ अपनी मजबूत तकनीक, धैर्य अनुशासन और...

टी20 विश्व कप 2026 से पहले संजू सैमसन ने युवराज सिंह से लिया बल्लेबाजी का टिप्स

नई दिल्ली । युवराज सिंह का नाम भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। संन्यास के बाद युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों...

तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकते हैं

राजकोट । भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का राजकोट में एक इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया है। अचानक हुई सर्जरी की वजह से वह न्यूजीलैंड...

मुंबई इंडियंस की टीम काफी संतुलित, बेवजह बदलाव करने का कोई मतलब नहीं: कप्तान हरमनप्रीत

मुंबई । विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास मुंबई इंडियंस (एमआई) की कमान है। कप्तान का मानना...

‘यह फैसला सिर्फ आईपीएल से जुड़ा है, वर्ल्ड कप पर अभी चर्चा नहीं हुई’, बांग्लादेश के मुद्दे पर बीसीसीआई अध्यक्ष

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास के अनुसार, बोर्ड का बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन से रिलीज...

विजय हजारे ट्रॉफी: पंत ने खेली कप्तानी पारी, चौथी जीत के साथ शीर्ष पर दिल्ली

बेंगलुरु । कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने सर्विस के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप डी मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज...

एशियन गेम्स 2026 में पदक तालिका को बेहतर बनाना मकसद, क्वालिफिकेशन मार्क्स स्टैंडर्ड्स घोषित

नई दिल्ली । जापान में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होगा, जिसमें ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पदक तालिका को बेहतर करने के मकसद से एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया...

admin

Read Previous

हर पंचायत में बनेगी सहकारी संस्था, ‘अर्थ समिट 2025’ में बोले अमित शाह

Read Next

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, मेट्रो को बनना होगा मॉडल एजेंसी: सीएम रेखा गुप्ता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com