यूपी : बुलंदशहर सड़क हादसे में अब तक 9 की मौत, दो की हालत गंभीर

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है।

बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने हादसे को लेकर पत्रकारों को बताया, “रविवार-सोमवार देर रात 2 बजे एक ट्रॉली और ट्रक के बीच टक्कर होने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि जनपद कासगंज से करीब 60 लोग एक धार्मिक कार्य से राजस्थान जा रहे थे। तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में अब तक कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 घायलों को एएमयू में भर्ती कराया गया है, जिनका उपचार चल रहा है।”

उन्होंने बताया, “दो लोग आईसीयू में हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कई घायलों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।”

सरकार की तरफ से दी जाने वाली सहायता राशि के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हर मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जो गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। हादसे में जितने भी घायल हुए हैं, उनका मेडिकल उपचार प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।”

इससे पहले बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने हादसे की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि अलीगढ़ के बॉर्डर एनएच 34 पर एक बड़ा हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर में करीब 60 लोग कासगंज थाना क्षेत्र के लोग राजस्थान जा रहे थे, तभी पीछे आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। इस कारण ट्रैक्टर पलट गया और काफी संख्या में लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 10 अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे गए।

उन्होंने बताया कि मौके से ट्रैक्टर हटा लिया गया है। जिस ट्रक से हादसा हुआ है, वह पुलिस कस्टडी में है। सभी कार्यवाही की जा रही है। प्राथमिकता घायलों का इलाज है। उसके लिए व्यवस्था की गई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है। इस हादसे में मृतक के परिजनों को दो-दो लाख, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ सभी घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

–आईएएनएस

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

admin

Read Previous

एनसीआर में एक्यूआई अति उत्तम श्रेणी में, बारिश और तेज हवा से मौसम रहेगा एक हफ्ते तक सुहावना

Read Next

टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा गिरफ्तार, दीवार कूदकर भागने की कोशिश नाकाम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com