एनसीआर में एक्यूआई अति उत्तम श्रेणी में, बारिश और तेज हवा से मौसम रहेगा एक हफ्ते तक सुहावना

नोएडा । दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। रविवार रात से लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने राजधानी और आसपास के इलाकों की हवा को बेहद साफ कर दिया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के मॉनिटरिंग डाटा के मुताबिक, सोमवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 40 से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 30, आया नगर में 39, नरेला में 45, आरके पुरम में 44 और करणी सिंह शूटिंग रेंज पर 46 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता बेहद बेहतर स्तर पर पहुंची।

नोएडा सेक्टर-62 और सेक्टर-1 में एक्यूआई सिर्फ 35 रहा, जबकि गाजियाबाद के इंदिरापुरम और वसुंधरा में यह 44 दर्ज हुआ। इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि राजधानी और आसपास के शहरों में हवा इस समय ‘अच्छी’ श्रेणी में है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद सकारात्मक है।

हालांकि कुछ इलाकों में प्रदूषण स्तर अपेक्षाकृत ज्यादा देखने को मिला। चांदनी चौक में एक्यूआई 117 और मुंडका में 102 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इसके बावजूद, अधिकांश इलाकों में लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यह राहत आने वाले दिनों तक बनी रहेगी। 25 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 26, 27 और 28 अगस्त को लगातार गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है। वहीं 29 और 30 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक जारी रहने की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सक्रिय रहने के कारण आने वाले हफ्ते भर दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ बनी रहेगी। बारिश प्रदूषण को नीचे बैठाने में मददगार साबित हो रही है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

शुभांशु शुक्ला का लखनऊ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Read Next

यूपी : बुलंदशहर सड़क हादसे में अब तक 9 की मौत, दो की हालत गंभीर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com