मौसम: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है।

घने कोहरे के कारण काशी के घाट ढक चुके हैं। एक पर्यटक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “काशी में मैंने पहली बार घाटों को इतने घने कोहरे से ढका हुआ देखा है। हम खासतौर पर यह अद्भुत नजारा देखने आए थे। हालांकि हमें ठंड में इंतजार करना पड़ा, लेकिन हमने इसका स्वागत किया क्योंकि इससे अनुभव और भी अच्छा हो गया।”

प्रयागराज में भी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। यहां 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर चुका है। हालांकि, शीतलहर न होने से लोगों को राहत मिलेगी। प्रयागराज के एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिक ठंड है। घने कोहरे की वजह से बहुत कम विजिबिलिटी है, जो सबसे बड़ी समस्या है। लोगों को गाड़ी चलाने और आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

मऊ के एक स्थानीय नागरिक ने कहा, ‘रविवार की सुबह बहुत ठंड और कोहरा है। दृश्यता इतनी कम है कि आप अपने आसपास कुछ भी मुश्किल से देख पा रहे हैं।” एक अन्य युवक ने बताया कि वह रोजाना 5 बजे टहलने के लिए निकलते थे, लेकिन ठंड बढ़ने के कारण देर से आना शुरू किया है।

अगले एक हफ्ते ठंड में राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संभाग और पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग, दोनों में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया।

इस बीच, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट के साथ कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

–आईएएनएस

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

नारी को नारा बनाकर भ्रम फैलाना चाहती थी भाजपा, विपक्ष ने रोका खेल : अखिलेश यादव

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं...

यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने...

राहुल गांधी और कांग्रेस को डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कुछ कहने का नैतिक अधिकार नहींः नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने महिला आरक्षण बिल, पश्चिम बंगाल चुनाव और रायबरेली में अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को...

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

महिला आरक्षण बिल पर मालिनी अवस्थी ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं-यह नारी शक्ति को मजबूती देने वाला फैसला

लखनऊ । गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर महिलाओं को...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

admin

Read Previous

‘विपक्ष को बिहार की जनता से सीखना चाहिए’, एसआईआर पर दिलीप जायसवाल ने दिया जवाब

Read Next

हॉलीवुड के डायरेक्टर-एक्टर रॉब रेनर और पत्नी मिशेल सिंगर घर में पाए गए मृत, पुलिस जांच में जुटी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com