डबल इंजन सरकार बिहार को बनाएगी विकसित राज्य: केशव प्रसाद मौर्य

पटना । बिहार में नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाएगी।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बनी यह सरकार बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार को विकास की ओर बढ़ने से राजद और कांग्रेस पार्टी रोक नहीं पाएगी। बिहार को रोकने की कोशिश करने वाले लोग पीछे छूट जाएंगे। जनता ने विकास चुन लिया है और यही एनडीए की मजबूती है। उन्होंने महागठबंधन के उस आरोप पर तंज कसा, जिसमें एनडीए की प्रचंड जीत एसआईआर की वजह से बताई गई है। उन्‍होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने महागठबंधन को अच्छी दवा दी है। अगर अभी भी उनका हाजमा ठीक नहीं हुआ है तो दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनावों में उन्हें हाजमोला फिर मिलेगा।

उन्होंने दावा किया कि चुनावों में जनता का स्पष्ट संदेश है कि विपक्ष के भ्रम फैलाने वाले आरोपों का कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी चुनावों पर कहा कि वहां भी कमल का फूल खिलेगा और सुशासन की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में भी मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख की आलोचना की। अयोध्या में सपा की जीत को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयानों पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव कहते थे कि हमने अवध जीता है और मगध जीतेंगे। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि मगध हम जीत चुके हैं और अवध 2027 में जीतेंगे। उन्हें उनके मूल निवास सैफई भेजेंगे।

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस चाहे गठबंधन बनाए रखें या तोड़ लें, “बिहार में जो दुर्गति हुई है उससे भी बुरा उनके साथ होने वाला है।”

मौर्य ने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र में महायज्ञ जैसा है। इसमें भारत के संविधान पर भरोसा रखने वाली सभी राजनीतिक पार्टियों को हिस्सा लेना चाहिए। इसका विरोध करने वाले लोकतंत्र और भारत विरोधी हैं।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

भारत की आईटी और टेक कंपनियों के राजस्व में 2030 तक एआई देगा 20 प्रतिशत तक का योगदान

Read Next

दिल्ली दंगा : सुप्रीम कोर्ट में पुलिस का दावा, ‘शरजील इमाम सत्ता परिवर्तन कराना चाहता था’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com