ईडी ने चेन्नई में 10 से अधिक स्थानों पर मारा छापा

चेन्नई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को चेन्नई के 10 से अधिक स्थलों पर छापेमारी की। कथित तौर पर अवैध वित्तीय लेनदेन मामले को लेकर ये तलाशी अभियान चलाया गया।

बुधवार सुबह शुरू हुई छापेमारी ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। ईडी की टीमें एक साथ कई आवासीय और व्यावसायिक इलाकों में देखी गईं।

सूत्रों के अनुसार, ईडी के अधिकारी एक काफिले में पहुंचे और सैदापेट, कोट्टूरपुरम, केके नगर, एमजीआर नगर, सोकारपेट, किलपौक, कोडंबक्कम और अंबत्तूर के कुछ हिस्सों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी।

इन इलाकों में अचानक ईडी अधिकारियों की आवाजाही देख लोग हैरान हो गए; प्रत्यक्षदर्शियों ने अधिकारियों को कई परिसरों में प्रवेश करते देखा।

दिन की सबसे प्रमुख तलाशी किलपौक स्थित चैतन्य अपार्टमेंट परिसर में हुई, जहां अधिकारियों ने लोहा व्यापारी निर्मल कुमार के आवास पर रेड डाली।

एक और बड़ी कार्रवाई श्रीनगर कॉलोनी स्थित कलैचेलवन के सैदापेट स्थित घर पर की गई, जबकि ईडी की टीमों ने अंबत्तूर के थिरुवेंकडा नगर स्थित प्रकाश के अपार्टमेंट पर भी छापा मारा।

कथित तौर पर दस्तावेजों, डिजिटल स्टोरेज उपकरणों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई है।

प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि शहर में बड़े पैमाने पर अवैध वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध हवाला मार्गों के संचालन की शिकायत मिली थी। इसके बाद ही ये तलाशी अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि दिन भर की निरीक्षण प्रक्रिया के समापन के बाद ही जब्ती, गिरफ्तारी या आगे की कार्रवाई का विवरण दिया जाएगा।

एजेंसी ने इससे पहले धन शोधन और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में सत्तारूढ़ और विपक्षी खेमों के नेताओं सहित कई राजनीतिक हस्तियों के परिसरों की तलाशी ली थी।

रियल एस्टेट, निर्माण, सोने और हीरे के व्यापार, कपड़ा और रेत खनन से जुड़े व्यावसायिक समूहों को भी हाल के महीनों में ईडी जांच का सामना करना पड़ा है। कुछ अभियानों से बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

पिछले कुछ रेड काफी सुर्खियों में रहे थे। इनमें तेनाम्पेट में एक पूर्व मंत्री के सहयोगियों के परिसरों की तलाशी, पैरीज में एक प्रमुख कपड़ा समूह की जांच और दक्षिण चेन्नई में कई रियल एस्टेट फर्मों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।

राज्य भर में वित्तीय अनियमितताओं पर एजेंसी हर शिकायत पर एक्शन ले रही है। कोयंबटूर, मदुरै, त्रिची, तिरुप्पुर और करूर में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी।

10 से अधिक स्थानों पर की गई तलाशी के साथ, ईडी की तीव्र कार्रवाई ने एक बार फिर राजनीतिक और व्यावसायिक हलकों में बेचैनी पैदा कर दी है।

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

एप्पल ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए पेश की एप्पल केयर प्लस कवरेज की सुविधा

Read Next

ब्रिटिश सांसदों पर लिंक्डइन से रखी जा रही नजर! एम15 ने चीन के जासूसी कांड का किया पर्दाफाश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com