क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग जारी, आईआईटी दिल्ली भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान

नई दिल्ली । क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग जारी हो गई है। लंदन से प्रकाशित होने वाली इस रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुना गया। भारत के दूसरे और तीसरे सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में भी आईआईटी संस्थान ही शामिल हैं। दूसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे है, जबकि आईआईटी खड़गपुर ने भारतीय विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान हासिल किया है।

बता दें कि इस वर्ष 100 से अधिक भारतीय विश्वविद्यालय इस रैंकिंग में शामिल हैं। इस वर्ष की रैंकिंग में 9 भारतीय विश्वविद्यालयों ने टॉप 700 विश्वविद्यालयों में स्थान प्राप्त किया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय विश्वविद्यालयों में आईआईटी रुड़की, वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब विश्वविद्यालय, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (राउरकेला), और आईआईटी-बीएचयू शामिल हैं। विश्व भर में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन स्वीडन की लुंड यूनिवर्सिटी का रहा है। क्यूएस रैंकिंग के अनुसार इस विश्वविद्यालय ने विश्व भर के विश्वविद्यालयों में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

भारत की बात की जाए तो 100 से अधिक भारतीय विश्वविद्यालय इस रैंकिंग में शामिल हैं। क्यूएस के मुताबिक, भारत के 32 विश्वविद्यालयों ने इस वर्ष अपनी रैंकिंग को बीते वर्ष के मुकाबले बेहतर किया है। पूरे भारत में आईआईटी दिल्ली सबसे बेहतर संस्थान रहा व इस रैंकिंग के हिसाब से भारतीय संस्थानों में टॉप पर है। इससे पहले बीते दिनों क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी की गई थी। इस वैश्विक रैंकिंग में भी आईआईटी दिल्ली का प्रदर्शन शानदार रहा था। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में आईआईटी दिल्ली भारत का टॉप संस्थान रहा था।

भारत के कुल 7 उच्च शिक्षण संस्थानों ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग के टॉप 100 में अपनी जगह बनाई थी। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय भी शामिल है। वहीं 20 भारतीय शिक्षण संस्थान टॉप 200 में शामिल थे। 66 भारतीय संस्थान ऐसे थे जिन्होंने टॉप 500 में अपनी जगह बनाई।

वहीं, इस रैंकिंग में कुल भारतीय संस्थानों की मौजूदगी की बात करें तो इस साल कुल 294 भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान इस रैंकिंग में शामिल हुए थे। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शामिल टॉप 10 भारतीय संस्थानों में शामिल पांच आईआईटी संस्थान हैं। हालांकि, भारत के कुछ शीर्ष संस्थानों ने इस साल रैंकिंग में कुछ गिरावट भी देखी है।

मुख्य तौर पर ‘साइटेशन प्रति पेपर’, ‘फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात’, और ‘अंतरराष्ट्रीयकरण’ जैसे मापदंडों में सुधार की जरूरत बताई गई है। आईआईटी दिल्ली इस बार एशिया में 59वें स्थान पर रही, और भारतीय संस्थानों में पहले स्थान पर बनी। इसके पीछे मुख्य कारण फैकल्टी का उच्च शैक्षणिक स्तर, वैज्ञानिक प्रिंट (पेपर) की संख्या, तथा नियोक्ता प्रतिष्ठा हैं। वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस यानी आईआईएससी, आईआईटी मद्रास, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर व दिल्ली विश्वविद्यालय भी टॉप 100 में शामिल थे।

–आईएएनएस

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

एनडीए के सांसदों ने ‘महिला आरक्षण’ को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली । महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए के सांसदों ने इस ऐतिहासिक पहल को देशहित में बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा...

एयरटेल ब्रॉडबैंड से नोएडा के निवासी परेशान, पैसा देने के बाद भी नहीं मिल रही सर्विस

नई दिल्ली । एयरटेल ब्रॉडबैंड नोएडा के कुछ सेक्टर्स में अपनी खराब सर्विस को लेकर चर्चा में है। यूजर्स का कहना है कि पैसे देने के बाद भी बीते एक...

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने कमाए करीब 8 लाख करोड़ रुपए

मुंबई । सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत...

ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के 'सकारात्मक' होने की...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा है’

वॉशिंगटन । जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों...

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा : आरपी सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता का...

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

मॉस्को । ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

admin

Read Previous

कांग्रेस का सिंबल बन चुका है हार की गारंटी: शाहनवाज हुसैन

Read Next

डिजिटल गोल्ड बनाम फिजिकल गोल्ड : सेबी की स्पष्टता कैसी बढ़ाती है ग्राहकों का विश्वास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com