इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स

नई दिल्ली । सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, वैसे-वैसे फर्जी अकाउंट और बॉट्स की समस्या भी बढ़ती गई है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए इंस्टाग्राम ने साल 2026 में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बड़े पैमाने पर एक सफाई अभियान चलाया, जिसमें लाखों ऐसे अकाउंट हटाए गए, जो या तो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहे थे या फिर पूरी तरह से फर्जी और ऑटोमेटेड थे।

इस कार्रवाई के बाद कई बड़े सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और ब्रांड्स के फॉलोअर्स की संख्या में अचानक गिरावट देखने को मिली, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

इस सफाई अभियान का सबसे बड़ा असर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर काइली जेनर पर पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए। यह गिरावट इतनी बड़ी थी कि सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। सिर्फ काइली जेनर ही नहीं बल्कि कई अन्य बड़े क्रिएटर्स और पब्लिक फिगर्स के फॉलोअर्स भी अचानक कम हो गए।

इंस्टाग्राम के इस बड़े एक्शन का मुख्य उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर ऑथेंटिसिटी को बेहतर बनाना है। आज के समय में कई लोग बॉट (ऑटोमेटेड अकाउंट्स) का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे वे फॉलोअर्स, लाइक्स और कमेंट्स को आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ा लेते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम चाहता है कि प्लेटफॉर्म पर जो भी एंगेजमेंट आए, वह असली यूजर्स से आए, इसलिए इस तरह के फर्जी अकाउंट्स को हटाने का बड़ा एक्शन लिया गया।

मेटा कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि ये कार्रवाई इंस्टाग्राम के नियमित सिस्टम का हिस्सा है, जिसके तहत समय-समय पर इनएक्टिव और संदिग्ध अकाउंट हटाए जाते हैं। इससे एक्टिव यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ता। अगर किसी वेरिफाइड अकाउंट को गलती से सस्पेंड किया गया हो, तो वह बाद में वापस बहाल हो जाता है। उसके फॉलोअर संख्या को फिर से अपडेट कर दिया जाता है।

यह खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

–आईएएनएस

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

बंगाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे : लॉकेट चटर्जी

कोलकाता । बंगाल में भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएसटी अधीक्षक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी मेरठ के एक अधीक्षक और उसके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत...

टीएमसी ही टीएमसी पर कर रही हमला, भाजपा पर आरोप बेबुनियाद : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जैसी राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों...

पंजाब में धमाकों के बाद विपक्ष का हमला, कहा-कानून-व्यवस्था संभालने में भगवंत मान नाकाम

जालंधर। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी नेता सीएम भगवंत मान पर हमलावर हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भगवंत मान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था...

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के दहेज हत्या मामले में आरोपी एक व्यक्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी है। इस राहत...

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए...

पुणे में बच्ची से रेप और हत्या मामले में राज ठाकरे ने की अपराधियों के लिए कड़ी और त्वरित सजा की मांग

मुंबई । पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने...

200 करोड़ ठगी केस: मकोका मामले में लीना पॉलोज की जमानत खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग में मिली राहत

नई दिल्ली । 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया...

जेबी माथेर का पिनाराई विजयन पर तंज, ‘फोटो लगाने से नहीं मिलती जीत, काम जरूरी’

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इस...

सबरीमाला फैसले वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- ‘आपको इन मुद्दों से इतनी चिंता क्यों?’

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला...

बांग्लादेश: चटगांव बार एसोसिएशन चुनाव का नामांकन पत्र लेने गए अवामी लीग समर्थक वकीलों से धक्का-मुक्की

ढाका । बांग्लादेश में अवामी लीग समर्थक वकीलों के खिलाफ कार्रवाई चरम पर है। इस बीच कई ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी समर्थक वकीलों पर भी चटगांव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (सीडीबीए)...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

हंटावायरस क्या अर्जेंटीना से फैला? जांच में जुटी एजेंसियां

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com